6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के नए फरमान से यूक्रेन से ज्यादा रूस में 'भगदड़', जानिए...

पुतिन के नए फरमान से यूक्रेन से ज्यादा रूस में ‘भगदड़’, जानिए क्यों देश छोड़ रहे लोग?

Published on

मॉस्को,

यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को लामबंद करने का ऐलान किया है. ऐसे में जहां एक ओर रूस की सरकार का दावा है कि करीब 10000 लोग अपनी इच्छा से सेना में भर्ती होने के लिए सामने आए हैं. वहीं, ऐसी भी खबरें हैं कि कई रूसी नागरिक इस डर से देश छोड़ने लगे हैं कि उन्हें कहीं जंग में उतरना न पड़े.

व्लादिमीर पुतिन के सैनिकों के तैनाती वाले आदेश के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोग रूस छोड़कर भाग रहे हैं. ताकि उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए न बुला लिया जाए. पुतिन के ऐलान के बाद से लोगों को समन भेजकर सेना में भर्ती होने के लिए बुलाया जाने लगा है.

पुतिन का 3 लाख सैनिकों की लामबंदी का ऐलान ऐसे वक्त पर आया, जब रूस यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की तैयारी में है. इसके लिए रूस शुक्रवार से इन इलाकों में जनमत संग्रह शुरू कराने जा रहा है. इन इलाकों में रहने वाले लोग 23-27 सितंबर के बीच अपना वोट डाल सकेंगे.

रूस की सेना ने कहा कि पुतिन के ऐलान के बाद 24 घंटे में 10 लाख लोग सेना से जुड़ने के लिए आगे आए समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में अरमेनिया भाग रहे दिमित्री नाम के शख्स ने बताया, मैं युद्ध में नहीं जाना चाहता. मैं इस मुर्खतापूर्ण युद्ध में नहीं लड़ना चाहता हूं. हालांकि, रूस का कहना है कि नागरिकों के देश छोड़ने संबंधी खबरें बढ़ा चढ़ा कर दिखाई जा रही हैं.

रूस की एक प्रमुख यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे 26 साल के छात्र सर्गेई (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पुतिन के ऐलान के कुछ समय बाद उनके घर की रिंग बजी. उन्होंने देखा तो दो लोग सादे कपड़ों में उनके दरवाजे पर खड़े थे, उनके हाथ में सैन्य दस्तावेज थे, इन पर सर्गेई को हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया.

हालांकि, रूस की सरकार की ओर से कहा गया है कि केवल उन्हीं लोगों को बुलाया जाएगा, जिन्होंने सैन्य सेवा की और उनके पास विशेष कौशल और युद्ध का अनुभव है. लेकिन सर्वेई को कोई सैन्य अनुभव नहीं है. ऐसे में उनके पिता चिंतित हैं, क्योंकि रूस में सैन्य ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर न करना आपराधिक माना जाता है.

कैलिनिनग्राद में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि ड्राफ्ट से बचने के लिए कुछ भी करेगा. उसने कहा, मैं अपना हाथ तोड़ दूंगा, मेरा पैर तोड़ दूंगा, मैं जेल जाऊंगा, इस चीज से बचने के लिए कुछ भी करूंगा.”

व्लादिमीर पुतिन ने आंशिक तौर पर तीन लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है. इनमें सेना से रिटायर हो चुके जवान भी शामिल हैं. रूस में सैन्य प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है. रूस में 18 से 27 साल के युवाओं को एक साल की ‘अनिवार्य सैन्य सेवा’ करनी होती है. एक अनुमान के मुताबिक, रूस में 20 लाख रिजर्व सैनिक हैं. ये वे लोग हैं, जिन्होंने अनिवार्य सैन्य सेवा के तहत मिलिट्री ट्रेनिंग ले रखी है.

रूस लगभग 2.5 करोड़ लोगों को सैन्य सेवा के लिए लामबंद कर सकता है. हालांकि, पुतिन ने सिर्फ 3 लाख सैनिकों के लामबंदी का ऐलान किया है. राष्ट्रपति पुतिन ये साफ कर चुके हैं कि अनिवार्य सैन्य सेवा के तहत ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को यूक्रेन में लड़ने के लिए नहीं भेजा जाएगा.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...