13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'ओछी बातें करना बंद करो', शैलेश लोढ़ा ने कसा असित मोदी पर...

‘ओछी बातें करना बंद करो’, शैलेश लोढ़ा ने कसा असित मोदी पर तंज!

Published on

नई दिल्ली,

टीवी के पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शैलेश लोढ़ा कबका अलविदा कह चुके हैं, लेकिन इनके और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच अनबन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. आए दिन शैलेश लोढ़ा कोई न कोई एक ऐसी पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिससे साफ तौर पर तो नहीं, लेकिन कहीं न कहीं यह जरूर लग रहा है कि वह असित मोदी के लिए वह लिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर शैलेश लोढ़ा काफी एक्टिव रहते हैं. आजकल वेकेशन पर गए हुए हैं. यहां से अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर शायराना अंदाज में तंज कसते नजर आ रहे हैं.

शैलेश ने शेयर की पोस्ट
शैलेश लोढ़ा ने एक बार फिर cryptic पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि इन दिनों कुछ उथले (ओछे) लोगों की बातें सुनता हूं तो शबीना अदीब का यह शेर याद आता है. हालांकि, शेरो-शायरी और कविता ऐसे लोग समझ पाते तो उथली बातें करते ही नहीं.
जो खानदानी रईस है वो, मिज़ाज नर्म रखते हैं अपना
तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है

असित मोदी पर कसा तंज?
शैलेश लोढ़ा ने अपनी इस पोस्ट में बातों ही बातों में काफी कुछ कह दिया है. हालांकि, एक्टर ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मौजूदा हालात और परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर निशाना साधा है. शैलेश लोढ़ा ने वेकेशन से अपनी एक हंसते हुए भी फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्टर ग्रे पैंट्स और ब्लैक शर्ट में पॉकेट में हाथ डाले नजर आ रहे हैं.

कुछ दिनों पहले ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में शैलेश लोढ़ा की रिप्लेसमेंट के रूप में सचिन श्रॉफ आए हैं. हालांकि, सचिन श्रॉफ को दर्शकों का उस तरह से प्यार नहीं मिल रहा है, जिस तरह से शैलेश लोढ़ा को इस किरदार में मिला था. पिछले 14 सालों से शैलेश लोढ़ा ही इस रोल का निभा रहे थे. फिर एक दिन अचानक जब बात सामने आई कि शैलेश लोढ़ा शो को अलविदा कह रहे हैं तो फैन्स काफी नाराज हो गए थे. शैलेश लोढ़ा ने प्रोड्यूसर पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस आ रहे हैं. शैलेश लोढ़ा ने प्रोड्यूसर और टीम के सभी मेंबर्स का फोन तक उठाना बंद कर दिया था. इसके बाद शैलेश लोढ़ा ने अपने कवि सम्मेलन ‘वाह भाई वाह’ शो की घोषणा की. आजकल इस शो की शूटिंग से वक्त निकालकर शैलेश लोढ़ा घूमने गए हुए हैं. कुछ दिनों पहले इन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...