13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली का बवंडर, निवेशकों में बढ़ा मंदी का...

अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली का बवंडर, निवेशकों में बढ़ा मंदी का डर

Published on

नई दिल्ली

भारत के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी बिकवाली का बवंडर हावी हो गया है। यूएस बाजार में ट्रेडिंग के दौरान इंडेक्स- डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 700 अंक या 2.5% से ज्यादा गिरकर 29,500 अंक से नीचे आ गया। यह डाउ जोन्स का 2 साल का निचला स्तर है। वहीं, दूसरे इंडेक्स- एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 2% से ज्यादा की गिरावट आई। यह लगातार चौथा दिन है जब अमेरिकी शेयर बाजार रेंगते नजर आ रहे हैं। इस बिकवाली के माहौल की वजह से मंदी के डर को और अधिक हवा मिल गई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय बाजार भी पस्त नजर आए थे।

गिरावट की वजह क्या है: दरअसल, निवेशकों के बीच फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले और भविष्य को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की है। वहीं, आगे भी बढ़ोतरी जारी रखने के मजबूत संकेत दिए जा रहे हैं।

क्यों ब्याज दर बढ़ाने पर जोर: फेड रिजर्व का लक्ष्य महंगाई को 2 फीसदी से नीचे रखना है। इसके लिए ब्याज दरों में अग्रेसिव बढ़ोतरी की जा सकती है। फेड रिजर्व के इस फैसले से महंगाई तो कंट्रोल हो सकती है लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मंदी की चपेट में आने का डर बढ़ गया है। अगर मंदी आती है तो स्टॉक मार्केट क्रैश होंगे, जीडीपी में सिकुड़न आएगी और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ सकती है।

अर्थशास्त्री की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन: अमेरिकी बाजार में गिरावट की एक वजह अर्थशास्त्री नूरील रूबिनी के ताजा बयान को बताया जा रहा है। दरअसल, अर्थशास्त्री नूरील रूबिनी ने कहा है कि अमेरिका समेत दुनिया भर में मंदी का सबसे लंबा और बुरा दौर आने वाला है। रूबिनी ने अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांक- स्‍टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 (S&P 500) में 30 से 40% तक गिरावट की आशंका जता रहे हैं।आपको बता दें कि नूरील रूबिनी ने साल 2008 के आर्थिक संकट की सही भविष्यवाणी की थी। इस मंदी के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार क्रैश हो गए थे और बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने लगी थीं।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...