13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedढीले-ढाले कपड़े पहनी ऐश्वर्या राय को देख लोगों ने लगाए उनके गर्भवती...

ढीले-ढाले कपड़े पहनी ऐश्वर्या राय को देख लोगों ने लगाए उनके गर्भवती होने के कयास

Published on

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनकी पॉप्युलैरिटी कभी कम होने वाली नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाइमलाइट से कोसों दूर रहने के बाद भी उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। उनका दबदबा आज भी ऐसा है कि वह जिस भी इवेंट में शामिल हो जाती हैं, वहां न केवल सारी सुर्खियां अपने नाम कर लेती हैं बल्कि अपने सामने किसी को टिकने भी नहीं देतीं। ऐश्वर्या के साथ बिल्कुल ऐसा ही हमें मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

दरअसल, बच्चन परिवार की बहू को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वह अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए मुंबई से फ्लाइट ले रही थीं। इस बार उन्होंने एकदम अकेले एंट्री की थी, जहां उन्होंने पैपराजी को भी पोज देने में कोई कमी नहीं की थी। ऐश का यह अंदाज देख वहां मौजूद सभी चेहरा खुशी से खिल उठा और देखते ही देखते उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गए। हालांकि, यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का स्टाइल लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

कसम से नजर बस ठहर जाएगी
नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान बहुत ही कम्फर्टेबल क्लोद्स अपने लिए पिक किए थे, जिसमें उनकी खूबसूरती और आकर्षण बस देखते ही बन रहा था। अदाकारा का यह लुक इतना साधारण था कि इसने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि ऐश्वर्या राय में कुछ तो बात है, जो सिंपल को भी फैशनेबल बनाकर अपनी सुंदरता का जलवा बिखेरने में कामयाब हो जाती हैं।हां, वो बात अलग है कि जब कुछ लोग ऐश्वर्या की ब्यूटी को ताड़ रहे थे, तो कइयों का ध्यान उनके दोबारा मां बनने वाली अफवाहों पर चला गया, जिसको बज्ज बनाने का काम बहुत हद तक उनके कपड़े कर रहे थे।

ढीले कपड़ों ने फिर उड़ा डाली अफवाह
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान बहुत ही चिक कलर-कॉम्बिनेशन वाला थ्री पीस सेट कैरी किया था, जिसमें स्किनीफिट टी-शर्ट के साथ मैचिंग की जैगिंग और वाइट कलर का ट्रेंच कोट दिया गया था। यह एक तरह का सुपर कंफर्ट देने वाला ऑउटफिट था, जिसकी फॉल से लेकर फिटिंग में कम्फी एडिशन भी बढ़िया से ऐड किया था।ओवरऑल अटायर बहुत ही बेसिक कलर्स में रखा गया था, जिसकी वजह से इसका फोकस पॉइंट बनाना तो एकदम तय था। वहीं इसकी फिटिंग इतनी ढीली थी कि उसने एक बार फिर अदाकारा की प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा दे दी।

कोट ने किया लुक खराब
अपनी आउटिंग के लिए ऐश्वर्या ने जिस ऑउटफिट को कैरी किया था, वो नो डाउट ट्रैवलिंग के लिहाज से काफी अच्छी चॉइस थी। लेकिन इस लुक को जो उन्होंने वाइट ट्रेंच स्टाइल वाले कोट के साथ ओवरलुक किया था, वह किसी का भी दिमाग खराब सकता था। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो इसे देख लोगों को लगा कि ऐश्वर्या अपनी बेबी बेली को छिपाना चाह रही हैं।वहीं ये उनकी बॉडी टाइप को भी बिल्कुल सूट नहीं कर रहा था। अगर इस लॉन्गलेंथ वाले कोट के अलावा अदाकारा क्रॉप या शॉर्ट ब्लेजर पहनती, तो उनके लुक की बात ही कुछ और होती।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...