13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकास्टिंग काउच पर टीवी एक्ट्रेस का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर ने किया प्रपोज...

कास्टिंग काउच पर टीवी एक्ट्रेस का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर ने किया प्रपोज और फिर…

Published on

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अकसर ही एक्ट्रेसेज कास्टिंग काउच पर बात करती दिखती हैं. हाल ही में ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ एक्ट्रेस ने भी इस पर खुलकर बोला. हम बात कर रहे हैं ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ की कुहू की. शो में कुहू का रोल कावेरी प्रियम अदा किया था. ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ से कावेरी को घर-घर पहचान मिली. पर हां उनका एक्टिंग सफर इतना आसान नहीं रहा जितना लगता है. इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते हुए कावेरी को कास्टिंग काउच भी झेलना पड़ा, जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है.

जब मुंबई में हुई कावेरी की एंट्री
कावेरी प्रियम ने ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ शो के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस शो में निगेटिव किरदार उन्होंने खुद की पहचान बनाई. वहीं अब वो ‘जिद्दी दिल माने ना’ में डॉ मोनामी के रोल में दिलों पर राज कर रही हैं. ‘ईटाइम्स’ को दिये इंटरव्यू में कावेरी ने अपने एक्टिंग करियर पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने डेब्यू से पहले बहुत कुछ झेला है.

कावेरी बताती हैं कि वो मुंबई अपनी आंखों में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई थीं. शायद तब कावेरी को एहसास नहीं था कि वो क्या फेस करने वाली हैं. एक्ट्रेस बताती हैं कि मायानगरी में उन्हें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं था. उन्हें कोई बताने वाला नहीं था कि ऑडिशन्स कहां और कैसे देने होते हैं. कावेरी कहती हैं कि उन्हें उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताया गया, जिन्होंने शॉर्टकट रास्ता अपनाकर बड़ा मुकाम हासिल किया. उस वक्त कावेरी ने इन सब बातों पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वो अपनी मेहनत के दम पर आगे जायेंगी.

एक्ट्रेस ने फेस किया कास्टिंग काउच
इंटरव्यू में अपने बीते दिनों को याद करते हुए कावेरी बताती हैं कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक ऐसा प्रपोजल दिया जिससे वो असहज हो गईं. कास्टिंग डायरेक्टर की बात सुनने के बाद कावेरी को एक बड़ा झटका लगा. वो अंदर से बुरी तरह टूट गई थीं. वो बताती हैं कि मैं जैसे ही ऑटो में बैठी, आंखों से आंसू बहने लगे. कावेरी का कहना है कि उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिये काफी मेहनत की थी. पर वो जितनी मेहनत कर रही थीं. उनके साथ उतना ही बुरा बर्ताव किया जा रहा था. मन में बहुत सारे सवाल चल रहे थे.

इन सवालों के साथ कावेरी ने बहुत सी बातें सोचीं. पर फिर अपने आंसू पोछे और खुद से वादा किया कि वो एक्ट्रेस बनकर रहेंगी. वो भी अपने टैलेंट पर. यही नहीं, एक बार एक डायरेक्टर ने कावेरी से ब्रेक देने के बदले पैसों की मांग भी की थी. उन्हें कमजोर महसूस कराने की कोशिश भी हुई. इन सारी बातों से वो काफी हताश हो गई थीं.

फिर उन्होंने फैमिली को कॉल करके सारी बातें शेयर की. परिवार के समझाने पर कावेरी फिर से उठीं और ऐसे उठीं कि दोबारा उनसे कोई इस तरह की बात नहीं कर पाया. दो साल के संघर्ष के बाद कावेरी को ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में काम करने का मौका मिला और आज उन्हें हर कोई जानता है.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...