13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी 'तूफान' में उड़ी अरबपतियों की दौलत, मस्क से अडानी तक को...

अमेरिकी ‘तूफान’ में उड़ी अरबपतियों की दौलत, मस्क से अडानी तक को नुकसान

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी शेयर बाजार में उठे बवंडर की कीमत दुनियाभर के अरबपतियों को चुकानी पड़ रही है। दुनिया के टॉप 70 अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट आई है। सबसे बड़ी कीमत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को चुकानी पड़ी है तो वहीं भारत के गौतम अडानी को भी तगड़ा नुकसान हुआ है।

किसकी कितनी घटी दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 245 बिलियन डॉलर है और उन्हें 9.03 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। दूसरे नंबर पर काबिज भारत के गौतम अडानी की दौलत 3.50 बिलियन डॉलर घटकर 142 बिलियन डॉलर पर आ गई है। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को 3.72 डॉलर का झटका लगा है और उनकी कुल दौलत 137 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी की स्थिति: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 1.77 बिलियन डॉलर कम हो गई है और वह 85.2 बिलियन डॉलर दौलत के साथ नौवें सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं।

गिरावट की वजह: अरबपतियों की दौलत में गिरावट की वजह अमेरिकी शेयर बाजार का क्रैश होना है। दरअसल, फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने और भविष्य को लेकर भी संकेत दिए जाने से निवेशकों में डर का माहौल है।

इस वजह से बीते कारोबारी दिन इंडेक्स- डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 2 फीसदी या इससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय बाजार भी पस्त नजर आए थे। इस वजह से भारतीय अरबपतियों की दौलत घट गई है।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...