17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलपूरा स्टेडियम खड़े होकर ताली बजा रहा था, देखिए मैदान से कुछ...

पूरा स्टेडियम खड़े होकर ताली बजा रहा था, देखिए मैदान से कुछ ऐसे हुई झूलन की विदाई

Published on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज और चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी आज आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरीं। 20 साल के अपने करियर में झूलन ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 269 वनडे और 68 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। झूलन ने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 44 विकेट लिए जबकि वनडे में उनके नाम 250 से अधिक विकेट दर्ज है। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 56 विकेट लिए हैं।

झूलन गोस्वामी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
इंग्लैंड दौरे पर झूलन जब आखिरी बार मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरीं तो विरोधी टीम के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे वनडे में टॉस के लिए कप्तान हरमनप्रीत झूलन गोस्वामी को लेकर मैदान में पहुंची थीं। कप्तान यह कदम दिल छूने वाला था। हरमनप्रीत और झूलन दोनों टॉस के दौरान इंग्लैंड की कप्तान एमी जोंस के साथ खड़ी थीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर हो गईं थी भावुक
टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनके आंख से आंसू छलक गए। हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड दौरे पर कहा था कि वह झूलन के लिए यहां वनडे सीरीज जीतकर उन्हें शानदार विदाई देना चाहते हैं और उन्होंने अपने इस वादे को पूरा भी किया।

स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने खड़े होकर किया अभिवादन
हालांकि अपने आखिरी मैच में झूलन बल्लेबाजी में गोल्डन डक का शिकार बनी। झूलन को उनके आखिरी मैच में इंग्लैंड की फ्रेया केम्प ने उन्हें आउट किया। झूलन जब आउट होकर पवेलियन वापसी लौट रहीं तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में बैठे तमाम दर्शकों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया।

झूलन के जीवन पर बन रही है फिल्म
चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी थीं। वहीं अब वनडे फॉर्मेट में भी झूलन ने शानदार तरीके से अपने करियर का अंत किया। भारतीय महिला टीम की इस दिग्गज खिलाड़ी के जीवन के ऊपर एक फिल्म भी बनी रही हैं, जिसमें उनका किरदार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा निभा रही हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...