17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलदीप्ति शर्मा ने दिलाई अश्विन की याद, बैटर को सूझबूझ से किया...

दीप्ति शर्मा ने दिलाई अश्विन की याद, बैटर को सूझबूझ से किया आउट तो क्यों मचा बवाल

Published on

नई दिल्ली

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में 16 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड को जीत के लिए 170 रन की जरूरत थी लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजों ने संभलने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की टीम ने 67 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन तभी भारत की जीत के बीच शार्लेट डीन दीवार बनकर खड़ा हो गईं।

नौवें नंबर की बैटर शार्लेट गिरते हुए विकेट के बीच इंग्लैंड के लिए मोर्चा संभाल कर भारत को जीत दूर करने की कोशिश में लग रही और वह कुछ हद कामयाब होते हुए भी दिखी, लेकिन टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की सूझबूझ के आगे उनकी सारी मेहनत बेकार हो गई है। मैच में दीप्ति ने मांकडिंग का प्रयोग कर शार्लेट को रन आउट किया जो टीम इंडिया की जीत में रोड़ा बन रही थी। शार्लेट ने कभी सोची भी नहीं थी कि वह इस तरह से आउट होंगी।

इंग्लैंड के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुईं शार्लेट अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और आंखों ने बहते आंसुओं के साथ उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। एक तरफ जहां शार्लेट के चेहरे पर अपनी टीम को जीत ना दिलाने पाने की निराशा और गम छलक रहा था तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की मुस्कान थी। शार्लेट 47 रन बनाकर आउट हुईं।

क्या होता है मांकडिंग
क्रिकेट में मांकडिंग के नियम को लेकर हमेशा से बहस चलती रही है। इस नियम के तहत जब कोई बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंदबाज के हाथ से गेंद निकलने से पहले अपना क्रीज छोड़ देता है तो ऐसी स्थिति में गेंदबाज अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उस बैटर के छोर वाली विकेट की गिल्लियां को बिखेर सकता है। ऐसे में क्रीज से बाहर उस खिलाड़ी को आउट माना जाता। दरअसल यह नियम बैटर को जल्‍द से जल्‍द अपना रन पूरा करने या दो रन लेने की इच्छा पर रोक लगाता है जिससे की बल्लेबाजी कर रही टीम को रन लेने के दौरान मिलने वाला उसका अनुचित फायदा बंद हो जाएगा। मांकडिंग का सबसे पहला प्रयोग 1948 में हुआ था, जब भारत के महान खिलाड़ी वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बिल ब्राउन को दूसरे छोर पर आउट किया था। उन्होंने इससे पहले बल्लेबाज को चेतावनी भी दी थी। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने इसे मांकडिंग का नाम दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...