13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized6 महीने के निचले स्तर पर सोने का भाव, क्या यही है...

6 महीने के निचले स्तर पर सोने का भाव, क्या यही है खरीदने का सही समय?

Published on

नई दिल्ली,

मजबूत होते डॉलर इंडेक्स और भारतीय करेंसी में लगातार गिरावट के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट अपने छह महीने के निचले स्तर को छूने के बाद 49,399 प्रति 10 ग्राम पर इस सप्ताह क्लोज हुआ. MCX पर सोने की कीमत 49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे गिर गई थीं, जो पिछले छह महीने की सबसे लो लेवल है.

जारी रह सकती है गिरावट

सोने का हाजिर भाव 1,639 डॉलर प्रति औंस के इंट्रा डे लो पर पहुंचने के बाद 2 साल के निचले स्तर 1,643 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. कमोडिटी मार्केट के जानकारों के अनुसार, सोने की कीमत में गिरावट लंबे समय तक जारी रह सकती है. क्योंकि वैश्विक मंदी, महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट की वजह से गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है.

कितनी कम हो सकती है कीमतें
मार्केट के एक्सपर्ट्स के अनुसार, मजबूत डॉलर और बढ़ी हुई यूएस बांड यील्ड के चलते निवेशकों का रुझान कम हुआ है. डॉलर इंडेक्स 20 साल के अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है. गोल्ड की कीमतें दो साल निचले स्तर पर आ गई हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स निवेशकों को थोड़ा और इंतजार खरीदने की सलाह दी रहे हैं. उनका मानना है कि घरेलू बाजार में सोना 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है.

फरवरी के बाद से गिरावट
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी 2022 के अंत से भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. फरवरी के अंत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. फिलहाल यह 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. जियो-पॉलिटिकल कारणों से बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, अक्षय तृतीया के समय अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

रुपये में बड़ी गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 81 रुपये के करीब पहुंच गया है. पिछले कुछ महीनों में रुपये की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसे लेकर अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं. शुक्रवार को 83 पैसे की गिरावट हुई, जिसे पिछले सात महीने में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी गई है. इससे पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरा था और 80.98 के निचले स्तर पर पहुंच गया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...