8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअंकिता पर थी पुलकित की 'गंदी नजर', पहले की छेड़खानी फिर बोला...

अंकिता पर थी पुलकित की ‘गंदी नजर’, पहले की छेड़खानी फिर बोला था- सॉरी

Published on

पौड़ी गढ़वाल,

अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में नई बात सामने आई है. रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य की गंदी नजर रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर पहले से ही थी. उसने अंकिता को अपने कमरे के पास वाले रूम में शिफ्ट करवा लिया था. इस बात का खुलासा अंकिता और उसके दोस्त की WhatsApp चैट से हुआ है.चैट के मुताबिक, रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता को खुद के कमरे से सटे रूम में कुछ दिनों के लिए शिफ्ट होने के लिए कहा था. इसके लिए ज्यादा कस्टमर आने की बात कही गई थी.

अंकिता मैसेज में लिखती है, मेरा रूम शिफ्ट हो गया है. दोस्त ने पूछा, क्यों और कहां? जवाब में अंकिता लिखती है- कुछ दिनों के लिए सर (पुलकित आर्य) के रूम में, क्योंकि अब बहुत गेस्ट आने हैं. फिर दोस्त पूछता है, क्या ये सुरक्षित रहेगा? इस पर अंकिता ने जवाब दिया- अभी तक तो सेफ लग रहा है.”

जानकारी के मुताबिक, अंकिता ने जब रिजॉर्ट ज्वाइन किया था तो उसे यहां रहने के लिए अलग से कमरा दिया गया था. लेकिन पुलकित आर्य की नीयत अंकिता पर खराब होने लगी. बाद में पुलकित ने अंकिता को कहा कि रिजॉर्ट में काफी गेस्ट आने वाले हैं. तुम कुछ दिनों के लिए मेरे साथ वाले कमरे में शिफ्ट हो जाओ. बता दें कि यहां ज्वाइंट रूम था.सूत्रों के मुताबिक, शिफ्ट होने के बाद पुलकित ने अंकिता से छेड़खानी भी की गई. बाद में बात बढ़ती देख अगले ही दिन पुलकित ने अंकिता से यह कहकर माफी मांग ली कि उस समय वह नशे में था.

गलत काम करने का बनाते थे दबाव
19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि WhatsApp चैट से हुई है. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ”मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं…”.

18 सितंबर को वॉट्सएप चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने एक बार उसे जबरदस्ती गले लगा लिया था. तब रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया था. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार भी अपने बयान में अंकिता पर गलत काम के लिए दबाव की बात कह चुके हैं.

परिवार ने किया अंतिम संस्कार से इनकार
अंकिता भंडारी के परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि पहले फाइनल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाए उसके बाद ही अंकिता का अंतिम संस्कार करेंगे. ये भी कहा कि जिस रिजॉर्ट में सबूत हैं उसे क्यों गिराया गया है. परिवार ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?
पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं. शनिवार यानी 24 सितंबर की सुबह पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली थी.

अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलकित आर्या पूर्व राज्य मंत्री भाजपा विनोद आर्य का बेटा है.

आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया था अंकिता और पुलकित में विवाद हुआ था. अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी. हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं. इस दौरान हुई हाथापाई के समय हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया था और वह नहर में गिर गई थी.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...