13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeभोपालनवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

Published on

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा, विश्वास एवं धर्मभावना के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा का विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। पंडित जी द्वारा यजमान श्री जीवन नामदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अवंतिका नामदेव से पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।

माता चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की घंटा विराजमान होने के कारण उनका यह नाम पड़ा है। उनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी एवं वीरतापूर्ण है। वे सिंह पर आरूढ़ होकर दस भुजाओं में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं। माता की आराधना से भय एवं नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा साहस, शांति और आत्मबल की प्राप्ति होती है। उनके पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Read Also:ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन, रविवार को माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा का पूजन प्रातः 8:30 बजे से पंडित जी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से कराया जाएगा। इसके उपरांत नवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष रूप से श्री हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया जाता है। समय: प्रातः 09:30 बजे से 10:45 बजे तक अतः सभी श्रद्धालुजन इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...