8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedलोगों के सवालों से परेशान उर्फी जावेद ने कहा- फ्लाइट टिकट दिखाऊं?

लोगों के सवालों से परेशान उर्फी जावेद ने कहा- फ्लाइट टिकट दिखाऊं?

Published on

उर्फी जावेद के खिलाफ जितनी भी बातें कही जाती हैं, उर्फी हर बार उनका करारा जवाब देती दिखाई देती हैं. उर्फी के लिए एक बात बोलकर लोग हमेशा ही उन्हें ट्रोल करने लगते हैं, कि वो एयरपोर्ट पर सिर्फ फोटो खिंचवाने जाती हैं. उर्फी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. एयरपोर्ट पर पैप्स से उर्फी ने बात की और पूछा ‘टिकट दिखाऊं क्या?’

उर्फी का नया लुक
उर्फी हमेशा कुछ नया ही ट्राय करती हैं. अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी ने हाल ही में सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनकर लोगों को चौंका दिया था. इसके बाद उर्फी कांच से बनी ड्रेस में डिस्को बॉल बनी दिखाई दीं. अब वो उर्फी हैं तो एयरपोर्ट लुक भी सबसे कुछ अलग हटके ही होगा! उर्फी ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए इस बार ब्रालेट को चुना. फ्लावर डिजाइन की ब्रालेट के साथ उर्फी ने डेनिम शॉर्ट स्कर्ट को टीमअप किया. वाइट कलर के बिग शेड्स के साथ उर्फी ने बालों को बन में टाई किया हुआ था.

उर्फी ने पैप्स को जमकर पोज दिए. इस दौरान हर बार की तरह उर्फी पैपराजी से बात करती भी नजर आईं. एक अफवाह या ताना जो उर्फी को हर बार मारा जाता है, वो ये कि उर्फी फ्लाइट नहीं लेती हैं, सिर्फ फोटो खिंचवाने एयरपोर्ट पर जाती हैं. इस बात से उर्फी को खासी परेशानी होती है, जिसका जिक्र उन्होंने आज कर दिया. उर्फी ने पैपराजी से कहा- आज मेरी अंदर तक जाते हुए वीडियो बनाना. मेरे अंदर जाने तक का वीडियो चाहिए कि मैं अंदर घुसी है. टिकट दिखाऊं किसी को…किसी को टिकट देखनी है? लोगों को पता चलना चाहिए कि मैं अंदर घुसी हूं.’

उर्फी ने उन लोगों को ये जवाब दिया, जो लोग कहते हैं कि उर्फी के पास काम नहीं है, तो वो एयरपोर्ट से जाती कहां हैं? हालांकि यूजर्स इस पर भी उर्फी को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि बना दो यार आज पहली बार टिकट खरीदी है. वहीं कुछ यूजर ने उर्फी की तारीफ भी की और कहा कि- हमेशा की तरह किलर लग रही हैं. खैर, जो भी हो उर्फी ने ये तो साबित कर दिया कि वो एयरपोर्ट सिर्फ फोटो क्लिक कराने नहीं जाती बल्कि टिकट लेकर फ्लाइट भी बोर्ड करती हैं.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...