भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में चार अफसरों के तबादले किये गये हैं । रूद्रपुर यूनिट के अपर महाप्रबंधक नवीन मल्होत्रा को फायनेंस पीएसडब्ल्यूआर,नागपुर पीएसडब्ल्यूआर के अपर महाप्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव को रानीपेट , रानीपेट के अपर महाप्रबंधक को त्रिची और हरिद्वार के अपर महाप्रबंध अखिलेश कुमार पांडे को रानीपेट यूनिट भेजा गया है । यह आदेश भेल दिल्ली कॉरपोरेट के ईडी एम ईसादौर ने जारी किये हैं ।
