2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भगवान भरोसे भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी- न चुनाव करा सके न आमसभा,...

भगवान भरोसे भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी- न चुनाव करा सके न आमसभा, संचालक बैठक भी टांय-टांय फिस

Published on

– संचालक मंडल की बैठक में नदारद रहे छ: संचालक,एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं ठीकरा

भोपाल

मध्यप्रदेश में बुलंदियों को छूने वाली भेल की बीएचईई थ्रिफ्ट एंड को-ऑपरेटीव सोसायटी पिछले नौ माह से भगवान भरोसे चल रही है जो लोग इस संस्था में बैठकर करोडों का कारोबार कर रहे हैं वह न तो इसका चुनाव करा पाये और न ही आम सभा । यही नहीं संचालक मंडल की बैठक में टांय-टांय फिस हो गई है । इस संस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है । सत्ताधारी दो गुटों में बंटे हैं । इसके चलते नौ माह से संस्था के चुनाव भी नहीं हो पाये रही बात विपक्ष के संचालकों की तो वह इस दुर्दशा पर आंखे बंद किये हुये बैठे हैं । ऐसे में संस्था के करीब 4500 सौ सदस्य सिर्फ सोशल मीडिया पर बैठकर आनंद ले रहे हैं ।

इधर संस्था के कर्ता-धर्ता करोड़ों के लेनदेन पर साईन पर साईन किये जा रहे हैं । संस्था के नियम क्या हैं कैसे संस्था को चलाना चाहिये ऐसा लगता है किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है । कहां-कहां से खरीदारी हो रही है । वित्तीय लेखा-जोखे की क्या स्थिति है और बैंलेस शीट कहां है इसे बताने की कोई जरूरत ही नहीं समझ रहा है । इसके पीछे किसका लाभ शुभ जुड़ा है इसके लिये भेल के अधिकारी भी संस्था के सदस्य होने के बाद भी हस्तक्षेप करने से कतरा रहे हैं । अपनी ही जमा पूंजी की जानकारी न लेना अजीबों गरीब बात है । यदि संस्था सवां सौ करोड़ की मान ली जाये तो सौ करोड़ का ऋण बांट देना किसी के गले नहीं उतर रहा है ।

साफ जाहिर है कि संस्था भगवान भरोसे ही चल रही है । सोशल मीडिया पर यह सब देखा जा सकता है । पीछले शनिवार आम सभा के लिए थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल की बैठक तीसरी बार आहूत की गई। जिसमें इस बार भी कोरम पूरा न होना आश्चर्य की बात है इस बैठक में आम सभा को लेकर अहम चर्चा होनी थी । बैठक में सिर्फ अध्यक्ष बसंत कुमार, संचालक सतेन्द्र कुमार और राम नारायण गिरी मौजूद थे।

वहीं उपाध्यक्ष गौतम मोरे, सचिव कमलेश नागपुरे, संचालक राजेश शुक्ला, भीम धुर्वे राजकुमारी सैनी एवं संजय गुप्ता गैरहाजिर रहे। इस बैठक को नहीं होने से आम सभा की तारीख तय नहीं हो पाई। साथ ही सदस्यों को मिलने वाला लाभांश का फैसला भी नहीं हो सका। सदस्यों एवं उनके प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाता रहा है जो कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से रुका हुआ है, वह भी फिलहाल टल सा गया। गौरतलब है कि थ्रिफ्ट सोसायटी का कार्यकाल जनवरी 2022 यानी नौ महीने पहले सामप्त हो चुका है। जिसके बाद से अब तक चुनाव नहीं कराया गया। इन बीते नौ महीनों में एक दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाते रहे। इस दौरान कुछ लोगों से बात करने पर उनका कहना था कि अध्यक्ष चुनाव नहीं कराना चाहते, बार-बार बहाना बनाकर चुनाव को टाल रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष की माने तो संचालक मंडल के कुछ सदस्य चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। राजनीति का अखाड़ा बनी संस्था के भविष्य को लेकर कुछ सदस्य परेशान हैं वह कानूनी दांवपेच से वाकिफ नहीं हैं । सहकारिता के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली संस्था गहरे संकट में दिखाई दे रहीे है । जानकार इसको लेकर काफी चिंतित है । जब संचालक मंडल ही अपना कोरम पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वैधता वैसे ही समाप्त मानी जा सकती है। आम सभा इस संस्था का अहम हिस्सा है वह अधर में है तो चुनाव का तो दूर-दूर तक पता नहीं ऐसे में उच्चस्तरीय कार्यवाही के बाद ही संस्था को बचाया जा सकता है ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...