8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, नम हुईं सभी की...

राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, नम हुईं सभी की आंखें

Published on

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। 21 सितंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सभी को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव जब विदा हुए तो सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। करीब 40 दिन तक वो मौत से लड़ते रहे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजू श्रीवास्तव का परिवार मुंबई लौट आया है। रविवार को परिवार ने उनके लिए एक प्रेयर मीट रखी।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि
राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिया पेज से भी उनके प्रेयर मीट की जानकारी दी गई थी। इसका आयोजन जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शाम 4 से 6 बजे के बीच हुआ। राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट में टीवी और फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे पहुंचे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इनमें कपिल शर्मा, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा, अनीस बज्मी, संभावना सेठ, केके मेनन, अरुण गोविल, जूही बब्बर, एहसान कुरैशी नील नितिन मुकेश और उनके पिता नितिन मुकेश सहित अन्य लोग देखे गए।

लाफ्टर चैलेंज से मिली बड़ी पहचान
राजू श्रीवास्तव की उम्र महज 58 साल थी। उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया का बड़ा नाम थे। उन्होंने 80 के दशक में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2005 में उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी रियलिटी शो में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा लिया, जहां से उन्हें बड़ी पहचान मिली और वो घर-घर मशहूर हो गए। राजू श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव और दो बच्चों अंतरा-आयुष्मान को पीछे छोड़ गए हैं।

अभिनेताओं से लेकर नेताओं तक ने जताया दुख
राजू श्रीवास्तव के निधन पर ना केवल फिल्मी हस्तियों ने बल्कि राजनीति से जुड़े दिग्गज लोगों ने शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद ट्वीट कर दुख जताया।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...