13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यUP सरकार के 6 महीने पूरे, फिर भी मीडिया से क्यों दूरी...

UP सरकार के 6 महीने पूरे, फिर भी मीडिया से क्यों दूरी बना रहे हैं CM योगी?

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार के 6 महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन इस बार लखनऊ में न कोई शोर है और न ही कोई हल्ला. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन 6 महीने में एक नए तरीके से खुद को पेश किया. कोई इंटरव्यू नहीं, न कोई बातचीत. इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि सीएम योगी ने सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित रखा है.

इन 6 महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल के काम को आगे बढ़ाया है. लखनऊ से ज्यादा वो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और इलाकों में घूमते नजर आए. इस दौरान भी सीएम योगी ने किसी भी मीडिया संस्थान से कोई बात नहीं की. यहां तक की मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद भी योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू देने से परहेज किया.

यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखा है. योगी के करीबी और जानकार बताते हैं कि इस बार मुख्यमंत्री की रणनीति कुछ अलग है, वह अपने काम को खुद से बताने की बजाय सरकार के विभिन्न साधनों और तंत्र के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं और खुद को प्रचार से दूर रख रहे हैं.

हालांकि मुख्यमंत्री का मीडिया संभाल रहे लोगों ने 6 महीने पूरे होने पर उनकी प्रेस वार्ता अलग-अलग मीडिया संस्थानों से के साथ उनके इंटरव्यू आदि की प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन फिलहाल सीएम योगी ने उसे भी मना कर दिया. आखिर वह कौन सी वजह है कि मुख्यमंत्री ने अपने 100 बड़े काम लिस्ट तो मीडिया तक पहुंचा दी लेकिन खुद अपने दूसरे कार्यकाल पर बोलने से परहेज कर रहे हैं?

मीडिया से नहीं बात करने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपना है. कब बात करेंगे? इस पर फैसला भी वह खुद लेंगे लेकिन एक बात साफ दिखती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कतई नहीं चाहते कि उनके किसी मुद्दे के लिए उन्हें दिल्ली दरबार की तरफ देखना पड़े और मीडिया इंटरव्यू उन्हीं में से एक मुद्दा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तभी से उन्होंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया. सूत्रों के माने तो केंद्र के साथ कई मुद्दों पर उनकी असहमति है जो कि फिलहाल उनके मौन में समाहित है. दरअसल. योगी 2.0 के गठन में मंत्रिमंडल बनने से लेकर प्रशासनिक फेरबदल तक लखनऊ और दिल्ली दरबार के बीच एक ऐसी असहमति दिखाई दी है, जो चर्चाओं में है.

चाहे उप मुख्यमंत्री के नाम का चुनाव हो, डिप्टी सीएम के प्रमुख सचिवों का चयन हो, प्रशासनिक फेरबदल हो या अवनीश अवस्थी का सेवा विस्तार का मामला हो या अब ताजा मामला हटाए गए पूर्व डीजीपी मुकुल गोयल को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच छिड़ी रार हो. इन मामलों ने थोड़ी असहज स्थिति पैदा कर दी, यही वजह है कि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिलहाल चुप हैं और वह कुछ बोलना नहीं चाहते.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...