13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यआलाकमान गुट से हूं, मंत्री धारीवाल पर हो कार्रवाई... गलहोत खेमे पर...

आलाकमान गुट से हूं, मंत्री धारीवाल पर हो कार्रवाई… गलहोत खेमे पर भड़कीं कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा

Published on

जयपुर

राजस्थान में जारी सियासी घमासान में लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न सामने आ रहे हैं। खबर आ रही कि सीएम अशोक गहलोत खेमे के कई विधायक अब बैकफुट पर आते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो आलाकमान के फैसले के साथ हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने विपक्षी खेमे से अलग आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि मैं परसराम मदेरणा के परिवार से हूं और आलाकमान के गुट से हूं। सचिन पायलट खेमे की ओर दिव्या मदेरणा के होने की खबरों पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं खेमेबाजी की राजनीति नहीं करती। अभी 15वीं विधानसभा है इसके शिलालेख पर दिग्गज नेता परसराम मदेरणा का नाम मौजूद है, मैं उस परिवार से हूं। मेरे लिए कांग्रेस आलाकमान का फैसला हमेशा अहम रहेगा। शांति धारीवाल के अजय माकन पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस विधायक ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

1998 का जिक्र कर मदेरणा ने किया आलाकमान का सपोर्ट
दिव्या मदेरणा ने कहा कि 1952 से लेकर आज तक 15 टिकट मेरे परिवार को मिले हैं। 1998 में मेरे दादा जी परसराम मदेरणा ने कहा था ‘पथ पर पांव नहीं विश्वास चला करता है।’ मैं भी उसी बात पर भरोसा करती हूं और आलाकमान के से जुड़े हर फैसले के साथ हूं। जयपुर में रविवार को हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की मीटिंग सीएम आवास पर निर्धारित थी। जिसकी जानकारी खुद चीफ व्हिप महेश जोशी ने सभी विधायकों को दी थी। विधायक दल का नेता कौन होता है सीएम होते हैं तो वो खुद वहां थे। अगर विधायक दल के नेता कहते कि बैठक नहीं होगी तो हम बैठक में नहीं आते।

‘बागी विधायकों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए’
दिव्या मदेरणा ने कहा कि महेश जोशी ने खुद सभी विधायकों को फोन किया था बैठक के लिए, लेकिन मुझे नहीं किया। उन्होंने कन्फ्यूजन क्रिएट किया, पहले सीएम आवास पर बैठक के लिए बुलाया था। फिर शांति धारीवाल के घर जाने के लिए विधायकों को कह दिया गया। वहां उन विधायकों की बैठक रखी गई थी। इसी को लेकर पार्टी आलाकमान से आए पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि विधायकों का रवैया अनुशासनहीनता है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर मुझे लगता है कि निश्चित रूप से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। CLP मीटिंग के लिए तैयारी की गई थी, खाने-पीने का इंतजाम था। रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और सीएम गहलोत वहां मौजूद थे। फिर विधायकों को धारीवाल के आवास पर जाने के लिए क्यों कहा गया?

पार्टी हित में आलाकमान का हर फैसला हमें मंजूर- दिव्या मदेरणा
दिव्या मदेरणा ने आगे कहा कि आलाकमान का फैसला हमें मंजूर है, पार्टी हित में जो फैसला लिया जाएगा हम उसके साथ हैं। एक लाइन के रिजोल्यूशन पर जिस तरह से बागी खेमे की ओर से शर्तें लगाई गईं ये अनुशासनहीनता है। 1998 की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि उस समय 156 विधायकों में से 120 विधायक परशराम मदेरणा साहेब के साथ थे। अगर एक इशारा कर देते तो राजस्थान में हंगामा मच जाता। लेकिन आलाकमान के फैसले को उस समय उन्होंने माना था। महेश जोशी और धारीवाल ने जिस तरह से बातें कहीं क्या वो आलाकमान को धमका रहे हैं। उनका रवैया गलता है। जब तक आपके हित में चीजें होती रहीं तो सब ठीक था जैसे ही हालात बदले तो आप केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ आ जाएंगे। ये कहां सही माना जा सकता है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...