13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर केस में उस रात को आखिर हुआ क्या...पटवारी ने खोले...

अंकिता मर्डर केस में उस रात को आखिर हुआ क्या…पटवारी ने खोले कई राज

Published on

पौड़ी गढ़वाल,

अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार एक के बाद एक नया नाम सामने आ रहा है. वैभव प्रताप जो गंगाभोगपुर तल्ला बनास क्षेत्र का पटवारी है, जिस पर आरोप लग रहे हैं की उसे अंकिता के गायब होने की खबर पहले ही पता लग चुकी थी. लेकिन उसने लापरवाही बरती और विवेक को चार्ज देकर छुट्टी पर चला गया. इसके बाद विवेक को ही पूरे मामले में लापरवाही का जिम्मेदार ठहराकर सस्पेंड कर दिया गया. वहीं अब पटवारी वैभव प्रताप को भी शासन ने निलंबित कर दिया है.

रात दो बजे आया था पुलकित:
‘आजतक’ से बातचीत में वैभव ने मामले को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं. वैभव ने बताया कि 19 सितंबर की रात 2 बजे पुलकित आर्य उसके पास आया और कहा की हमारे रिजॉर्ट से एक लड़की गायब है. उसकी FIR दर्ज कर लो. इस पर वैभव ने ये कहकर FIR दर्ज नहीं की कि गुमशुदगी के 24 घंटे के बाद ही मामला दर्ज किया जाता है.

वैभव ने पुलकित को कहा कि वह इस बारे में अंकिता के घर पर बताए. जिस पर पुलकित ने जवाब दिया- मेरे पास उनका फोन नंबर नहीं है. उसके बाद वैभव ने पुलकित को कहा की जांच के लिए लड़की की फोटो या आधार कार्ड कुछ तो दो. जिसके बाद पुलकित ने आधार कार्ड दिया. वैभव ने कहा, ”इस बीच मेरे पास तहसीलदार का फोन आया कि मैं छुट्टी पर चला जाऊं. दरअसल, मेरे पिता की तबियत काफी दिनों से खराब थी. इसलिए तहसीलदार ने मुझे छुट्टी पर भेज दिया.”

पटवारी वैभव ने आगे बताया कि पुलकित ने जब उसे आधार कार्ड दिया तो उसने ही सबसे पहले पटवारियों के WhatsApp ग्रुप में सूचना भेजी. वैभव ने बताया, ”मेरे पास अंकिता के पिता का फोन शाम 5 बजे आया. तब मैंने उनसे पूछा की क्या आपकी बात मैनेजर से हुई है? तब उन्होंने कहा कि हां बात हो गई है. बस उनसे इतनी ही बात हुई मेरी.”

वैभव ने ये भी बताया कि यह रिसोर्ट साल 2010 साल से बना हुआ है. यहां पर अभी 2 महीने पहले NGT की तरफ से एक टीम भी आई थी और जायजा लेकर चली गई. मुझे नही पता कि क्या हुआ. एक सवाल के जवाब में वैभव ने कहा कि पुलकित से उसकी कोई दोस्ती नहीं है. चाहे तो मेरा CDR खंगाल लिया जाए या कोई भी रिजॉर्ट की सीसीटीवी फुटेज देख ली जाए. मैंने कभी पुलकित को खुद से फोन तक नहीं किया है.

पटवारी वैभव ने बताया कि हम पिछले 1 साल से सरकार से मांग कर रहे हैं कि हम राजस्व का काम देखते हैं यह कानून व्यवस्था का अतिरिक्त भार हम पर क्यों डाला गया है? हमारे संघ ने इसे लेकर 1 साल पहले प्रदर्शन भी किया था. पुलकित समेत तीनों आरोपी तीनों शातिर बदमाश हैं जैसे कि सामने आया है. हमारे पास सुरक्षा के लिए हथियार तक नहीं हैं. तो हम पर क्यों ये अतिरिक्त भार डाला गया है?

वैभव ने साफ किया कि 19 सितंबर को शाम 7:30 बजे जब मैं तहसीलदार (मंजीत सिंह) से मिला था तब मैंने उनको अंकिता की गुमशुदगी के बारे में सब कुछ बता दिया था. उसने बताया कि विवेक जो मेरा चार्ज ले रहा था उसे भी मैंने समझा दिया था. मैंने इसका सबूत भी अधिकारियों को दे दिया है. लेकिन फिर भी मुझे बार-बार मामले को लेकर परेशान किया जा रहा है. मैंने फोन भी इसलिए बंद किया है क्योंकि मुझे बार-बार फोन करके प्रताड़ित किया जा रहा है. ना जाने कहां-कहां से फोन आ रहा है और इस मामले के बारे में पूछा जा रहा है. जबकि, मेरा इस मामले से कोई लेना-देना भी नहीं है. मैंने अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाई है.

बता दें, अंकिता मर्डर केस में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. मामले की जांच अभी जारी है. रोज मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इससे पहले मेरठ की रहने वाली रिजॉर्ट की पूर्व कर्मचारी लड़की ने रिजॉर्ट में होने वाले कारनामों का खुलासा किया था.

लड़की ने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियां आती थीं और उनका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था. रसूखदार पुलकित ग्राहकों की शराब तक चोरी करता था. पुलकित रिजॉर्ट की महिला कर्मचारियों पर गलत नीयत रखता था. वो नशे में गाली गलौज करता था. वहां से परेशान होकर नौकरी छोड़नी चाही तो उन लोगों ने सैलरी नहीं दी. दरअसल, अंकिता से पहले वहां काम करके छोड़ चुकी लड़की ने बताया कि लगभग एक महीने पहले ही लोगों के दुर्व्यवहार के चलते उसने नौकरी छोड़ दी था. लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा, “रिजॉर्ट में लड़कियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था. बाहर से आने वाली लड़कियों को रिजॉर्ट में इंट्री नहीं करने दी जाती थी. इसके अलावा लड़कियों को रिजॉर्ट तक लाने की जिम्मेदारी अंकित आर्य पर थी.”

ये है पूरा मामला
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता बीते 19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं. इसके बाद पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली. उसकी हत्या का आरोप रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर लगा है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...