13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यसरकारी अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत, बेरहम डॉक्टर...

सरकारी अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत, बेरहम डॉक्टर बोला- दूसरा बच्चा पैदा कर लो

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सरकारी अस्पताल में इलाज के अभाव में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिम्मेदार डॉक्टर ने परिजनों को दूसरा बच्चा पैदा करने की नसीहत दे दी। डॉक्टर की अभद्रता से नाराज परिजनों ने जम कर हंगामा किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नाराज भीड़ को समझाबुझा कर डॉक्टर को अपने साथ कोतवाली ले आई। घटना का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने कमेटी गठित कर दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कमोली गांव के निवासी बुधराम की डेढ़ वर्षीय बेटी परी की रविवार देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। परी के इलाज के लिए परिजन एंबुलेंस से सिरौलीगौसपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां डाक्टर नहीं मिले। अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर से बच्ची के परिजन डॉक्टर को बुलाने की मिन्नतें करने लगे, लेकिन बच्ची की सांसे थम गई। घंटों बाद अस्पताल पहुंचे लापारावह डॉक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता ने बच्ची की मां के समाने व अन्य परिजनों को इसकी भरपाई के लिए दूसरा बच्चा पैदा करने की नसीहत दे डाली।

एक जाएगा तभी भरपाई के लिए दूसरा आएगा-डॉक्टर
बच्ची को इलाज न मिलने पर पहुंचे डॉक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता से परिजन शिकायत करने लगे, तब डॉक्टर का अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि “अगर एक गया है तो भरपाई के लिए दूसरा पैदा करना पड़ेगा, तभी भरपाई हो पाएगी”। डॉक्टर के गैरजिम्मेदार रवैए से परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया और डॉक्टर को अपने साथ बदोसराएं कोतवाली ले आए। पुलिस के समझाने पर मृत बच्ची को लेकर परिजन घर लौट गए, जिसका सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया। बदोसराएं कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।

रो-रो कर मां बुरा हाल
बच्ची की मां सुनीता ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी के लिए मुंबई गए हैं। सुनीता ने बताया कि वो अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही है। बच्ची की तबियत खराब हुई तो उसको इलाज के लिए जेठ विजय और सास दुरपता के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाई थी। जहां इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। वहीं जेठ विजय ने बताया कि बच्ची की तबियत खराब होने पर रविवार शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और इलाज भी नहीं किया। विजय ने बताया कि डॉक्टर ने गलत शब्दों का प्रयोग किया कहा दूसरी बच्ची पैदा कर लो जा कर। मौके पर पुलिस आई, लेकिन सभी अधिकारी एक जुट हो गए कोई कार्यवाही नहीं की।

पूर्व में भी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
30 मई 2021 को इसी अस्पताल में इलाज न मिलने पर सिरौली तहसील के अमरादेवी गांव के निवासी 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत बाद पिता के शव लेकर फूट-फूट कर रोने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर जम कर सियासत और बयान बाजी हुई। लेकिन बाद में मामला अफसरों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

सीएमओ ने माना कि डॉक्टर ने की अभद्रता
सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि डॉक्टर के अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लिया था। इसमें सोमवार को टीम गठित कर जांच कराई है। मामले में डॉक्टर ने अभद्रता पूर्ण शब्दों प्रयोग किया है। मंगलवार को नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...