8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकिल यू , जिहाद... कर्नाटक में RSS नेता की कार पंचर करके...

किल यू , जिहाद… कर्नाटक में RSS नेता की कार पंचर करके लिखी धमकी, मचा हड़कंप

Published on

चिक्कमगलुरु

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कदुर कस्बे में कुछ बदमाशों ने आरएसएस के एक नेता की कार पर जान से मारने की धमकी लिख दी। कार में इस तरह की धमकी लिखी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस तक सूचना गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने कार पर लिखा, ‘किल यू’। इसके अलावा लाल रंग से ‘जिहाद’ लिखा गया। आरएसएस के धर्म जागरण संयोजक डॉ शशिधर को यह धमकी दी गई थी। शशिधर व्यवसाय में हैं और हिंदू धार्मिक गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं।

कार के पहिए किए पंचर
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शशिधर के घर के पास खड़ी गाड़ी के चारों पहियों को पंचर कर दिया। कार पंचर करने के बाद उसके ऊपर लाल रंग से आपत्तिजनक शब्द लिखे। उन्होंने धमकी दी और उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

फैली दहशत
हालांकि इलाके में 30 से ज्यादा कारें खड़ी थीं, लेकिन बदमाशों ने आरएसएस नेता की गाड़ी को चुना। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह राज्य में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेताओं की छापेमारी और गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया हो सकती है। चिक्कमगलुरु जिला भाजपा और आरएसएस का गढ़ है। विवादास्पद बाबाबुदनगिरी दत्तात्रेय पीठ जिले में स्थित है।

इस बीच, कर्नाटक पुलिस ने पीएफआई के कार्यालयों और पार्टी नेताओं के आवासों पर छापेमारी जारी रखी। राज्य भर में 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। गडग, बेलगावी, चामराजनगर, रायचूर, कोलार, मंगलुरु, कलबुर्गी और बीदर जिलों में छापेमारी की गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...