8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

Published on

दीपिका पादुकोण को सोमवार देर शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. खबर है कि उन्हें बेचैनी की शिकायत हो रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस की हालत पहले से बेहतर है. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में एक्ट्रेस के टेस्ट हुए हैं. इसके चलते उनका आधा दिन इन्हीं सब में बीता है. अब वह ठीक हैं. डॉक्टरों ने उन्हें किसी चेकअप के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जून में जब दीपिका अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं तब भी उन्हें दिल की धड़कनें तेज होनी की तकलीफ हुई थी. इसके बाद भी उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था. आधे दिन तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा गया था.

प्रोड्यूसर ने दी थी सफाई
दीपिका के हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के प्रोड्यूसर ने बात की थी. उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया था कि एक्ट्रेस की तबीयत फिल्म के सेट पर खराब हुई है. प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका की तबीयत ठीक है. उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई थी, बल्कि वह रेगुलर चेक अप के लिए अस्पताल गई थीं. इसका कारण उनका कुछ समय पहले ही कोविड-19 से रिकवर करना है.

अश्विनी ने कहा था, ‘पहले उन्हें कोविड-19 हुआ था. ठीक होने के बाद वह यूरोप चली गई थीं. यूरोप से सीधे वह हमारी फिल्म के सेट्स पर आईं. ब्लड प्रेशर में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद वह घंटेभर के लिए अस्पताल गई थीं. वहां उन्होंने रूटीन चेकअप करवाया ताकि पता चल सके कि सब ठीक तो है. दीपिका जी सही में असली प्रोफेशनल हैं. हम चाहते थे कि वह एक दिन का ब्रेक ले लें. लेकिन उन्होंने आते ही काम शुरू कर दिया.’ दीपिका पादुकोण के पास इन दिनों ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं. वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘द इंटर्न’ में काम कर रही हैं. इसके अलावा वह पठान, फाइटर, प्रोजेक्ट के जैसी बड़ी फिल्में हैं.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...