8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फिर हंगामा, श्रीकांत त्यागी की पत्नी पेड़ लगाने...

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फिर हंगामा, श्रीकांत त्यागी की पत्नी पेड़ लगाने पहुंचीं

Published on

नोएडा,

दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक बार फिर से हंगामा हुआ है. श्रीकांत त्यागी की महिला से बदतमीजी करने के बाद अब उनकी पत्नी की वजह से ओमेक्स सोसाइटी दोबारा सुर्खियों में आ गया है. श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने पार्क में लगाने के लिए पेड़ मंगवाए थे लेकिन सोसाइटी के लोग उनके पेड़ लगाने का विरोध कर रहे हैं.

हंगामा बढ़ने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी अनु त्यागी से बात करने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सोमवार को त्यागी समाज के लोग सोसाइटी में पेड़ लगाने पहुंचे थे जिसका वहां रहने वाले लोगों ने विरोध किया. हालांकि प्राधिकरण और पुलिस के समझाने के बाद त्यागी समाज के लोग वापस लौट गए.

क्यों हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर उनकी पत्नी ने पेड़ लगवाना शुरू कर दिया था. सोसाइटी में रहने वालों का कहना है कि यह बड़े-बड़े पेड़ श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी लगवा रही हैं. लोगों ने कहा. इसका विरोध करने और शासन से शिकायत करने पर भी उन्होंने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. सोसाइटी के नियमों के अनुसार कॉमन एरिया में पेड़ नहीं लगाया जा सकते हैं. पेड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पेड़ को लेकर ही श्रीकांत त्यागी से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल जिस पेड़ को हटाने को लेकर श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी, उसी पार्क में दोबारा पेड़ लगवाने के लिए श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने पेड़ मंगवाए थे.सोसाइटी के गेट पर गाड़ियों में पेड़ लदा देख सोसाइटी के लोग भड़क गए और विरोध करने लगे, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह सोसाइटी के लोगों को शांत करवाया.

सूचना मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी सोसाइटी पहुंचे. प्राधिकरण के अधिकारियों ने अनु त्यागी और सोसाइटी के लोगों को समझाने का प्रयास किया. सोसाइटी के निवासी और अनु त्यागी दोनों ने ही मीडिया से बात करने से मना कर दिया है.

हालांकि ऑफ कैमरा अनु त्यागी ने बताया कि कल त्यागी समाज के लोग यहां पेड़ लगाने पहुंचे थे, प्राधिकरण और पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा था इसीलिए यह पेड़ पार्क में लगवाने के लिए आज मंगाए थे, जब सब के घरों के सामने पेड़ लग सकते हैं, हमारे घर के सामने क्यों नहीं लग सकता.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...