8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्‍यागी के घर के बाहर फिर लगे पेड़, त्‍यागी समाज ने...

श्रीकांत त्‍यागी के घर के बाहर फिर लगे पेड़, त्‍यागी समाज ने दिया था 24 घंटे का अल्‍टीमेटम

Published on

नोएडा

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर फिर से पेड़ लगा दिए गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। शुरू में सोसायटी के दूसरे निवासियों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अनु त्यागी और सोसायटी के लोगों से बातचीत की। इसके बाद पेड़ लगा दिए गए।

इसी मांग को लेकर सोमवार को त्यागी समाज के लोग, त्यागी के परिवार के समर्थन में धरने पर बैठे थे। धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोगों की नोएडा प्राधिकरण से मांग की थी कि 24 घंटे के भीतर अनु त्यागी के घर के बाहर उखाड़े गए पेड़-पौधे वापस लगाएं जाए। त्यागी समाज ने नोएडा प्राधिकरण को 24 घंटे की मौहलत देते हुए कहा की उन लोगों की सूची भी दी जाए जिन्होंने अनु त्यागी के घर पर बुलडोजर चलवाया था।

सोमवार को मांगेराम त्यागी की अगुवाई में नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर त्यागी समाज के लोगों ने धरना दिया था। धरने पर बैठे मांगेराम त्यागी की मांग थी कि नोएडा अथॉरिटी के जिस भी अधिकारी ने अनु त्यागी के घर पर बुलडोजर चलाया है उनकी जानकारी दी जाए। दूसरी मांग यह थीा कि अनु त्यागी के घर के बाहर जिन पेड़ों को उखाड़ कर फेंका गया है वे पेड़ दुबारा लगाया जाए।

अपनी मांगें पूरी करने के लिए मांगेराम त्यागी ने 24 घंटे का वक्त दिया था। साथ ही चेतावनी भी दीह गई थी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो मुजफ्फरनगर का टेंट नोएडा में डाला जाएगा। उसके बाद चाह कर भी सरकार, नोएडा प्राधिकरण व पुलिस-प्रशासन आंदोलन को नहीं रोक पाएंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...