8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबाबा ले रहे थे जिंदा समाधि, पुलिस ने कहा- 'बाहर आओ, तुम्हें...

बाबा ले रहे थे जिंदा समाधि, पुलिस ने कहा- ‘बाहर आओ, तुम्हें तगड़ा साधु बनाएंगे’

Published on

उन्नाव,

‘बाबा बाहर आओ, तुम्हें तगड़ा साधु बनाएंगे. ऐसा तगड़ा साधु बनाएंगे कि जीवनभर तुम भगवान का साथ दोगे’. ये शब्द यूपी पुलिस के अधिकारी के हैं, जो उन्नाव में मोक्ष पाने के चक्कर में 22 साल की उम्र में समाधि लेने वाले युवक शुभम को जमीन के अंदर से निकाल रहे थे.पुलिसकर्मी से कह रहे थे, ‘खोदो जल्दी-जल्दी. कहां से निकलेगा ये, हटाओ जल्दी.’ दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जिंदा समाधि लेने जा रहा है. उसके बचाने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं.

मोक्ष पाने के लिए नवरात्र में ले रहा था समाधि
दरअसल, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 22 साल का युवक शुभम अंधविश्वास में पड़कर मोक्ष पाना चाहता था. इसके लिए उसने नवरात्र में जिंदा समाधि लेने का फैसला किया. इसके बाद काले कपड़ों में युवक चार पुजारियों की मदद से मंदिर के पास की जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें जीवित समाधि लेने के लिए बैठ गया.

युवक के गड्ढे़ में जाने के बाद ऊपर से बांस लगा दिए गए. इसके बाद उनके ऊपर मिट्टी डालकर उस गड्ढे को बंद भी कर दिया गया. इस दौरान वहां अन्य पंडित पूजा-पाठ करते हुए नजर आए. इसी बीच स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.

बाहर निकलने को तैयार नहीं था शुभम
जब पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो पंडित बाहर पूजा-पाठ कर रहे थे. कथित साधु शुभम समाधि ले चुका था. पुलिस टीम ने जब गड्ढे के ऊपर से बांस और मिट्टी को हटाना शुरू किया, तो शुभम बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ.इस पर उसे निकालने की कार्रवाई करने वाले अधिकारी ने कहा, “शुभम बाबा बाहर आओ, तुम्हें तगड़ा साधु बनाएंगे. ऐसा तगड़ा साधु बनाएंगे कि जीवनभर तुम भगवान का साथ दोगे.”

अंधविश्वास में हो जाती शुभम की मौत
इसके बाद पुलिस अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को जल्दी-जल्दी मिट्टी हटाने को कहा. एक पुलिसकर्मी को गड्ढे में घुसकर कथित बाबा शुभम को निकालने को कहा गया. इसके बाद पुलिसकर्मी ने शुभम को जबरदस्ती गड्ढे से बाहर निकाला. अगर पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचते, तो अंधविश्वास के चक्कर में उस युवक की मौत हो जाती.

वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कथित साधु शुभम को लेकर आरोपियों ने बताया कि वो अपनी मां की मौत के बाद से ही पूजा-पाठ में लगा रहता था. उसने गांव के बाहर एक झोपड़ी भी बनाई थी और काली जी की मूर्ति रखकर पूजा-पाठ में लगा रहता था.

आरोपियों ने शुभम की समाधि को लेकर बताया, “पहले उन्होंने उसे समाधि लेने से रोका, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे लिटाया और ऊपर से बांस लगाकर गड्ढे का मुंह बंद कर दिया. इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई.” शुभम के पिता विनीत ने बताया, “मां की मौत के बाद से ही शुभम पूजा-पाठ में लगा रहता था.”

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...