8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबस एक लाइन! CM पद पर 1998 वाले दांव से कैसे अशोक...

बस एक लाइन! CM पद पर 1998 वाले दांव से कैसे अशोक गहलोत को घेर रहा पायलट कैंप?

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे या प्रदेश के सीएम बने रहेंगे। यह सवाल यदि तीन दिन पहले किया गया होता तो जवाब साफ होता कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनकर दिल्ली ही जाएंगे। लेकिन पिछले 48 घंटों में जिस तरह से घटनाक्रम में नाटकीय तरीके से बदलाव हुआ है उससे अब गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही राजस्थान के सीएम पद पर बने रहने को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान रविवार के बाद से गहलोत से नाराज चल रहा है। दिल्ली से जयपुर पहुंचे पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद से पार्टी आलाकमान क्या कदम उठाएगा इस पर सबकी नजरें हैं। इस बीच सचिन पायलट कैंप सीएम अशोक गहलोत को घेरने के लिए साल 1998 वाला दांव लगा रहा है।

नहीं दोहराया गया पिछला इतिहास
दरअसल साल 1998 से अब तक तीन बार प्रदेश में सीएम का चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से किया जाता रहा है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाता है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश का सीएम चुनने के लिए अधिकृत किया जाता है। रविवार को जब दिल्ली से जयपुर पार्टी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पहुंचे थे तो वह भी इस तरह का प्रस्ताव पारित कराना चाहते थे। हालांकि, अशोक गहलोत समर्थक विधायकों ने दिल्ली के इस प्लान पर पानी फेर दिया। इसके उलट विधायकों ने बागी रुख अपनाते हुए अपना इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के पास पहुंच गए थे।

जब 1998 में सीएम बने थे गहलोत
राजस्थान में पायलट कैंप के एक नेता ने कहा कि जब गहलोत पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री बने, तो विधायी समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना नेता चुनने के लिए अधिकृत करने वाले एक लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उस समय गहलोत राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं थे। साल 1998 में जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे तो वे विधायक भी नहीं थे। उस समय वे एक सांसद थे। इसके बावजूद एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और गहलोत सीएम चुना गया था।

पुराने कांग्रेसियों को भी नहीं थी ऐसी उम्मीद
इसी तरह साल 2008 और साल 2018 में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया था। उस समय किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं की थी। लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि गहलोत के समर्थक विधायक इस तरह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इतना ही नहीं विधायकों ने अपनी तरफ से मामले को सुलझाने के लिए शर्तें भी रख दीं। जो लोग सालों से गहलोत को जानते हैं उनको भी इस ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी। दूसरी तरफ, पायलट ने पिछले हफ्ते राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ी यात्रा में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे थे। गहलोत खेमे ने इसे इस तरह से दिखाया कि पायलट को गांधी परिवार का भरोसा है। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पायलट मुख्यमंत्री पद के लिए उनका विकल्प हो सकते हैं।

पायलट को सीएम बनाने का नहीं था प्रस्ताव
पायलट कैंप का दावा है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन पायलट के लिए सहमति लेने के लिए राजस्थान में नहीं थे। एक अन्य नेता ने कहा कि पायलट समर्थकों का कहना है कि दोनों पर्यवेक्षकों ने विधायकों के आने के लिए पांच घंटे तक इंतजार किया। लेकिन 90 से ज्यादा विधायक नहीं आए। खड़गे और माकन ने कभी नहीं कहा कि पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है। यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करने के लिए था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...