8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसरकार का नए नियम! 1 जनवरी 2025 से कबाड़ हो जाएंगे ये...

सरकार का नए नियम! 1 जनवरी 2025 से कबाड़ हो जाएंगे ये 5G फोन, चेक करें लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार एक नया नियम लेकर आ रही है। ऐसे में 1 जनवरी 2025 से हर स्मार्टफोन में स्वदेशी नेविगेशन एप्लीकेशन NavIC इनबिल्ड करना अनिवार्य होगा। ऐसे में 1 दिसंबर 2025 से बिना navIC ऐप वाले स्मार्टफोन की बिक्री नहीं होगी। सरकार के इस नए फैसले ने दिग्गज टेक कंपनियों Apple, Samsung और Xiaomi की नींद उड़ा दी है। इस मामले में Apple, Xiaomi, Samsung जैसी दिग्गज टेक कंपनियों की सरकार के साथ मीटिंग हुई।

फोन में GPS का इस्तेमाल नहीं
सरकार भारत में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन में NavIC एप्लिकेशन इनबिल्ड करने का दबाव डाल रही है। दरअसल सरकार नहीं चाहती कि भारत में बिकने वाली किसी भी स्मार्टफोन में अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि नए नियम के हिसाब से स्मार्टफोन बनाने के लिए हार्डवेयर में बदलाव करना होगा। इस मामले में रिसर्च करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही टेस्टिंग का क्लीयरेंस लेना पडे़गा।

ये देश करते हैं अपने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल
पीएम मोदी के निर्देश पर देश में रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्यों कि चीन, जापान, यूरोपियन यूनियन और रूस अपने ग्लोबल और रीजनल नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि मौजूदा वक्त में अमेरिका के नेविगेशन सिस्टम ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) का दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहा है।

सभी 5G फोन के लिए अनिवार्य होगा NavIC ऐप सपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी की 2 सितंबर को लीडिंग स्मार्टफोन मेकर, DoT और ISRO के साथ मिलकर एक मीटिंग की है। इसमें सरकार ने सभी 5G फोन में navIC इनबिल्ड करने को कहा है। ऐसा अनुमान है कि अगले 2 साल में 80 फीसद नए स्मार्टफोन 5G होंगे। बता दें कि कुछ वक्त पहले Mediatek की तरफ से कहा गया था कि उनकी सभी 5G चिपसेट में NavIC का सपोर्ट मिलेगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...