8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसलमान की फीस 1000 Cr? बोले- इसी वजह से इनकम टैक्स वाले...

सलमान की फीस 1000 Cr? बोले- इसी वजह से इनकम टैक्स वाले देते हैं नोट‍िस

Published on

बिग बॉस 16 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है. हर साल बिग बॉस बड़े धमाके के साथ टीवी पर वापस आता है. ऐसे में हमेशा होस्ट सलमान खान की फीस एक बड़ा हाईलाइट बनती है. शो के लिए 400 करोड़ रुपये फीस में ले चुके सलमान को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि वह इस बार 1000 करोड़ रुपये फीस लेने वाले हैं. अब एक्टर ने खुद ही इस खबर की सच्चाई बताई है.

फीस पर सलमान ने कही ये बात
सलमान खान ने बिग बॉस 16 में अपनी फीस के बारे में बात की. मंगलवार को शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसके दौरान एक्टर से उनकी फीस के बारे में सवाल किया गया. सलमान खान से पूछा गया कि क्या सही में उन्हें 1000 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिल रहे हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘इतना मुझे कभी लाइफ में नहीं मिलेगा. इतना मिल गया तो कभी काम ना करूं. मेरे बहुत खर्चे हैं. जैसे वकीलों के. इन अफवाहों की वजह से इनकम टैक्स वाले लोग मुझे नोटिस करते हैं और मुझसे मिलने आते हैं.’

बिग बॉस 16 नहीं करने वाले थे होस्ट
सलमान खान को लेकर खबर भी आई थी कि वह बिग बॉस 16 को होस्ट नहीं कर रहे हैं. इस बारे में भी सलमान ने बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं कभी-कभी इरिटेट हो जाता हूं और लोगों को कह देता हूं कि मैं यह शो नहीं करूंगा. लेकिन ऐसे लोग मुझे शो में लेने के लिए मजबूर हैं. अगर मैं नहीं तो फिर कौन इसे होस्ट करेगा. हालांकि यह उनके ऊपर निर्भर करता है. वह चाहे तो मेरे पास ना भी आएं. मैं खुद अपने पास ना जाऊं. लेकिन इनके पास ऑप्शन नहीं है.’

बिग बॉस में बार-बार वापस आने की क्या है वजह?
सलमान खान से इस इवेंट में पूछा गया कि ऐसा क्या है बिग बॉस में जो वह बार-बार इसमें वापस आ जाते हैं. इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘बहुत कुछ सीखने को मिलता है. मुझे बहुत सारे लोगों से मिलने को मिलता है. जब भी लोग ट्रैक से दूर जाते हैं, मैं उन्हें वापस सही रास्ते पर लेकर आता हूं. मैं परेशान लोगों को बचाता हूं और परेशान करनेवालों को और परेशान करता हूं. चार महीनों तक जब ये शो चलता है तो हमारे भी बॉन्ड बन जाता है.

सलमान खान लम्बे समय से बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं. उन्होंने कई सीजनों में कंटेस्टेंट्स को लताड़ा है. तो वहीं कई ने उन्हें प्यार भी दिया है. इतना ही नहीं, बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने काम भी दिया है. सलमान खान टीवी प्रेमियों के फेवरेट होस्ट हैं और अब एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...