5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यजब राम मंदिर के भूमि पूजन पर भावुक हो गई थीं लता...

जब राम मंदिर के भूमि पूजन पर भावुक हो गई थीं लता दीदी… PM मोदी सुनाया वो किस्सा

Published on

अयोध्या

अयोध्या में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर चौराहे का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को याद किया। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन हुआ था। इसी दिन स्वर कोकिला ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि राम मंदिर शिलान्यास को लेकर लता दीदी काफी भावुक थीं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर काफी खुश थीं। उन्होंने इस चौक के उद्घाटन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि लता मंगेशकर के साथ हमारी काफी यादें जुड़ी हुई हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपने सुरों के जरिए लोगों के दिलों को जोड़ा। उन्होंने कहा कि लता दीदी के नाम पर बना यह चौक हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। यह बताएगा कि भारत की जड़ों से जुड़े रहकर, आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए, भारत की कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, ये भी हमारा कर्तव्य है। देश की हजारों वर्ष पुरानी विरासत पर गर्व करते हुए हमें भारत की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारा दायित्व है।

देश के कण-कण में समाए हैं राम
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी सभ्यता के प्रतीक पुरुष हैं। राम हमारी नैतिकता के जीवंत आदर्श हैं। वे हमारे मूल्यों, मर्यादा और कर्तव्य के उदाहरण के तौर देखे जाते हैं। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक राम देश के कण-कण में समाए हुए हैं। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर उस पल को याद किया, जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था।

पीएम मोदी ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन हुआ तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया। वह काफी खुश थीं। आनंद में थीं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। लता मंगेशकर के भजन ‘मन की अयोध्या तब तक सूनी, जब तक राम न आए’ को भी पीएम मोदी ने इस मौके पर याद किया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...