7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव गिफ्ट, सरकार ने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी...

केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव गिफ्ट, सरकार ने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है. इससे उन्हें मिलने वाली सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा.

कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
यूनियन कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.गौरतलब है कि कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक आज बुधवार को हुई और उसी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई. बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफे की चर्चाएं बीते कई दिनों से जारी थीं.

34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया DA
सरकार ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी (Salary) में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.

बता दें, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लंबे समय बाद बीते साल जुलाई 2021 में बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 फीसदी से 28 फीसदी किया था. इसके बाद अक्टूबर 2021 में एक और 3 फीसदी का Hike देते हुए इसे 31 फीसदी किया गया था.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
सरकार मौजूदा महंगाई के आंकड़े को देखते हुए DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है, इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.

कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. ऐसे में अगर अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. वहीं इस 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद उन्हें मिलने वाला डीए 6,840 रुपये हो जाएगा.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...