5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकांग्रेस में न लीडर, न विजन... 45 साल का रिश्ता तोड़ BJP...

कांग्रेस में न लीडर, न विजन… 45 साल का रिश्ता तोड़ BJP में शामिल ‘कट्टर कांग्रेसी’ महाजन

Published on

शिमला

कांग्रेस इस वक्त अपने बुरे दौर से गुजर रही है। नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। इस बीच चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट हर्ष महाजन ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। कांग्रेस से 45 साल का रिश्ता तोड़ने के बाद हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की।

बीजेपी में शामिल होकर हर्ष महाजन ने कहा, ‘मैं कांग्रेस में 45 साल तक रहा। आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन बन चुकी है। न ही कोई विजन है और न ही जमीनी स्तर पर वर्कर हैं।’ वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘हर्ष महाजन ने 45 साल तक से अधिक समय तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, उनकी एक साफ छवि है,युवा कांग्रेस के साथ रहे हैं, बाद में विधानसभा में मुख्य सचेतक थे। हिमाचल के विकासम में भी योगदान किया।’

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजन के बीजेपी में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। महाजन को इस साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया।

‘कांग्रेस में न लीडर है न विजन’
हर्ष महाजन ने कहा कि जब तक वीरभद्र सिंह थे तब तक वहां कांग्रेस थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन हो गई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में ना लीडर (नेता) हैं, ना ही विजन (दृष्टिकोण) है। बस, मां-बेटे का राज है।’ महाजन का इशारा वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था।

हर्ष महाजन लगातार तीन बार चंबा से विधायक
वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। महाजन लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के सहयोगी रहे। वह हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...