5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यPFI देशविरोधी, बैन लगाने के मोदी सरकार के फैसले का स्वागत... पसमांदा...

PFI देशविरोधी, बैन लगाने के मोदी सरकार के फैसले का स्वागत… पसमांदा मुस्लिम महाज का ऐलान

Published on

लखनऊः

पीएफआई पर नरेंद्र मोदी सरकार के लगाए प्रतिबंध के फैसले को पसमांदा समाज के संगठन का साथ मिला है। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है और इसे लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। संगठन ने कहा है कि पीएफआई देश में भारतीय संविधान के खिलाफ और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त है, छापेमारी के बाद यह बात जगजाहिर हो गया है। ऐसे में पीएएफआई पर प्रतिबंध का पसमांदा संगठन स्वागत करता है।

संगठन ने आगे लिखा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसी एनआईए की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह जगजाहिर हो गया है कि संगठन देश के भीतर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के खिलाफ कार्य कर रहा है। सामाजिक संगठन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज लगातार पीएफआई के देश विरुद्ध कार्यों को असंगत मानते हुए इसके संचालन और संचालनकर्ताओं के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करता रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पीएफआई के खिलाफ किए जा रहे खुलासों को भारत की न्यायप्रिय जनता के हित में हितकारी मानते हुए ऑल इंडिया पसमांदा महाज इस प्रतिबंध का समर्थन करता है। संगठन की विचारधारा में देश सर्वप्रथम है, क्योंकि राष्ट्रवाद की भावना ही हमारे देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर जगद्गुरु की अवधारणा में परिवर्तित कर सकती है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी की पार्टी की एक बैठक में पसमांदा मुसलमानों को बीजेपी से जोड़ने संबंधी बयान देने के बाद से यह संगठन यूपी की सियासत में अहम हो गया है। पसमांदा मुसलमानों का एक पिछड़ा समाज है, जिसके वोट बैंक पर बीजेपी की नजर है। बताया जाता है कि रामपुर और आजमगढ़ में पसमांदा मुसलमानों के समर्थन से ही बीजेपी को जीत मिली थी। एक्सपर्ट बताते हैं कि मोदी और योगी आदित्यनाथ की लोकलुभावनकारी योजनाओं की वजह से इस समुदाय के लोगों में बीजेपी के प्रति नरमी बढ़ी है। इससे सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को सीधा नुकसान होने की संभावना है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...