3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'PFI सियासी विंग, बैन लगाना गलत', केंद्र के एक्शन पर बोले JDU...

‘PFI सियासी विंग, बैन लगाना गलत’, केंद्र के एक्शन पर बोले JDU नेता

Published on

पटना,

बिहार में पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. जदयू के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बीजेपी नेताओं पर देश में तांडव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएफआई एक सियासी विंग है. उस पर रोक लगाने से पहले केंद्र सरकार को जांच करनी चाहिए थी. जमा खान ने कहा कि पीएफआई ही नहीं किसी भी संगठन को ऐसे बैन करना उचित नहीं है.

बीजेपी के लोग तांडव कर रहे
जमा खान ने कहा कि देश का नेतृत्व आपके हाथ में है. इसका यह मतलब नहीं कि आपका जो मन करे वह आप कीजिएगा. आप जो कर रहे हैं, जनता उसे देख रही है. इसका 2024 में हिसाब होगा. अब यही रह गया है कि इसको बंद कर दें, उसको बंद कर दें. इसके अलावा कोई काम नहीं है. हर जगह हर राज्य में चर्चा का विषय है कि बीजेपी के लोग तांडव कर रहे हैं. सिर्फ उसी की बात हो रही है.

बिहार सरकार में मंत्री सुनील सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने को लेकर कहा कि जिन्होंने कार्रवाई की है, उनसे जाकर बातचीत कीजिए. यह पूरी तरह केंद्र सरकार का फैसला है. वही लोग बता सकते हैं कि आखिर प्रतिबंध क्यों लगाया? उन्होंने कहा कि 2024 में हमारा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा.

आरएसएस को भी बैन करना चाहिए
पीएफआई पर प्रतिबंध को लेकर पूर्व विधानपार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि अगर पीएफआई को बैन किया है तो आरएसएस को भी बैन करना चाहिए. गुलाम ने लालू के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर लालू ने बैन करने की मांग की है, तो जरूर सही बात होगी.Live TV

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...