3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'जेल का ताला टूटेगा, शेर हमारा छूटेगा'... तेलंगाना के विधायक राजा स‍िंह...

‘जेल का ताला टूटेगा, शेर हमारा छूटेगा’… तेलंगाना के विधायक राजा स‍िंह के समर्थन में लगे नारे

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना बीजेपी के निलंब‍ित विधायक राजा सिंह को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को राजा स‍िंह के समर्थकों ने हैदराबाद के बेगम बाजार स्‍थ‍ित मंद‍िर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद समर्थन रैली न‍िकाली। रैली में समर्थकों ने ‘जेल का ताला टूटेगा, शेर हमारा छूटेगा’… के नारे लगाए। इस रैली का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इससे पहले महाराष्‍ट्र के पुणे में भी गणेश मंद‍िर में राजा स‍िंह के समर्थन में पूजा करने की बात सामने आई थी।

जानकारी के मुताब‍िक, बुधवार को हैदराबाद के बेगम बाजार स्‍थ‍ित मंद‍िर में बड़ी संख्‍या में राजा स‍िंह के समर्थक जमा हुए। इसके बाद समर्थकों ने मंद‍िर में राजा स‍िंह की जल्‍द रिहाई के ल‍िए पूजा अर्चना की। पूजा के बाद मंद‍िर के बाहर जमा लोगों ने रैली न‍िकाली। रैली में एक समर्थक ने नारे लगाए क‍ि ‘जेल का ताला टूटेगा, शेर हमारा छूटेगा’। इसके जवाब में बाकी समर्थकों ने भी इसी नारे को दोहराया। इसके अलावा रैली में जयश्री राम और आवाज दो हम एक हैं… के नारे लगाए गए।

राजा स‍िंह को लेकर क्‍या बोली थी पुल‍िस
दरअसल मंगलहाट पुलिस थाने में उनके खिलाफ उद्दंड आचरण पत्र का संदर्भ देते हुए पुलिस ने बयान में कहा था कि वह (राजा स‍िंह) आदतन भड़काऊ और उकसाने वाले भाषण देते हैं और दो समुदायों के बीच खाई पैदा करते रहे हैं जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती है।

क्‍यों अरेस्‍ट हुए राजा स‍िंह
दरअसल एक वीडियो में राजा सिंह की ओर से कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की गई थी जिसे बाद में उस सोशल मीडिया मंच से वापस ले लिया गया जहां उसे जारी किया गया था। बाद में स्थानीय अदालत ने राजा सिंह को जमानत दे दी थी। राजा सिंह को फिर से 25 अगस्त को एहतियाती हिरासत अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...