3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यसियासी संकट के बीच गहलोत पहुंचे दिल्ली, कल सोनिया से मुलाकात संभव

सियासी संकट के बीच गहलोत पहुंचे दिल्ली, कल सोनिया से मुलाकात संभव

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गहलोत कल सोनिया गांधी से मिलेंगे। गहलोत और सोनिया गांधी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। कल शाम तक यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आलाकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, लेकिन अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच चल रही नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी है. जहां अजय माकन की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई तो वहीं मुख्यमंत्री गहलोत का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना।

बार-बार बदला सीएम का कार्यक्रम
आज सुबह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली जाने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले 12:30 फिर 3.30 बजे अब शाम को मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबरें चल रही थीं। इसी बीच मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। बहराल दावों के बीच स्पीकर सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मंत्री शांति धारीवाल और राजेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की करीब 2 घंटे तक वार्ता चली। मंत्री प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर कहा कि आज सीएम कोई इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि सीएम आगे भी इस्तीफा नहीं देंगे।

दिनभर मंत्रियों संग की मीटिंग
सीएम गहलोत आज दिनभर अपने आवास पर मंत्रियों से मिले। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और स्पीकर सीपी जोशी भी सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए। स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई गहलोत की मुलाकात को लेकर कई तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गहलोत सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नाम आगे करेंगे या इस मामले में उनकी आगे की रणनीति क्या रहेगी. करीब 2 घंटे तक स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई चर्चा से सियासी हलचल फिर बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पीकर सीपी जोशी के साथ आगे की रणनीति तैयार की है और अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते हैं तो क्या बात उन्हें सोनिया गांधी के सामने रखनी है इसके लिए भी सीपी जोशी के साथ राय मशविरा किया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...