18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराहुल के कर्नाटक में पोस्टर फटे, केरल में 'भारत जोड़ो' का अंतिम...

राहुल के कर्नाटक में पोस्टर फटे, केरल में ‘भारत जोड़ो’ का अंतिम दिन

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के अंतिम चरण में है। इसके बाद यात्रा शुक्रवार यानी 30 सितंबर को कर्नाटक पड़ाव की शुरुआत करेगी। इसी बीच खबर है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में लगे पोस्टर फट गए हैं। हालांकि, ऐसा किसने और क्यों किया, यह अभी तक साफ नहीं है। लेकिन कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं।

राज्य के गुंडलपेट इलाके में राहुल के स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत राज्य के बडे़ नेताओं के अलावा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की तस्वीरें थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा का स्वागत करने के लिए लगाए गए 40 से ज्यादा पोस्टर फट गए हैं।

7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को 22 दिन हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में एंट्री करेगी। कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालेंगे।

कर्नाटक में क्यों अहम है यात्रा
भाजपा शासित कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारों का कहना है कि यात्रा के जरिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर और कर्नाटक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। बताते हैं कि कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के रूप में तैयार होने के लिहाज से भी यात्रा काफी अहम है।

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार!
राज्य में सिद्धारमैया और पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें आती रही हैं। राहुल भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचकर दोनों नेताओं को गले मिला चुके हैं। अब इस यात्रा के जरिए सिद्धारमैया और शिवकुमार राहुल के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अभी तक यात्रा से गायब रहे हैं। जबकि, शिवकुमार यात्रा में नजर आते रहे।

 

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...