7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअरबपतियों की रेस में पिछड़े अडानी, फिर चौथे नंबर पर खिसके

अरबपतियों की रेस में पिछड़े अडानी, फिर चौथे नंबर पर खिसके

Published on

नई दिल्ली,

शीर्ष-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. हाल ही में टॉप रईसों को टक्कर देते हुए भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. लेकिन अब वे फिर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. जबकि, बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजोस क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

नेटवर्थ में कमी के चलते पिछड़े
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बीते दिनों टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचकर इतिहास रचा था. उन्होंने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट और अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया था. लेकिन बीते कुछ दिनों में उनकी नेटवर्थ में आई कमी के कारण वे इस स्थान से खिसक गए हैं. Forbes Real Time Billionaires List के मुताबिक, फिलहाल 140 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ अडानी चौथे स्थान पर हैं.

फिर बन सकते हैं दूसरे सबसे अमीर
भले ही Gautam Adani चौथे पायदान पर पहुंच गए हों, लेकिन उम्मीद है कि वे एक बार फिर दूसरे नंबर पर पहुंचने की लंबी छलांग लगा सकते हैं. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अडानी और बेजोस-अर्नाल्ड के बीच संपत्ति का फासला बेहद कम है. एक ओर जहां 141.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं और अडानी से उनकी संपत्ति महज 1.4 अरब डॉलर ज्यादा है.

वहीं 142.9 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर हैं और गौतम अडानी से महज 2.9 अरब डॉलर ज्यादा दौलतमंद हैं. बता दें ऐसी उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि अडानी की नेटवर्थ में तेजी का सिलसिला फिर से शुरू हो चुका है और बीते 24 घंटे में उनकी संपत्ति169 मिलियन डॉलर बढ़ गई है.

अडानी-अंबानी की दौलत में फासला बढ़ा
Top-10 Billionaires में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति और भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी  लिस्ट में नौंवे नंबर पर आ गए हैं. उनकी नेटवर्थ बीते 24 घंटे में 1.8 अरब डॉलर कम होकर 83.8 अरब डॉलर रह गई है. बात करें गौतम अडानी और अंबानी की दौलत में फासले की, तो यह अब बहुत बड़ा हो गया है. रिलायंस चेयरमैन से गौतम अडानी 56.32 अरब डॉलर ज्यादा अमीर है.

एलन मस्क टॉप पर बरकरार
अरबपतियों की सूची में टेस्ला सीईओ एलन मस्क पहले नंबर पर बने हुए हैं. उनकी संपत्ति में तेजी की सिलसिला जारी है और खबर लिखे जाने तक उनकी नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर के इजाफे के साथ बढ़कर 263.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी. अन्य अमीरों की बात करें तो लिस्ट में 103.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स पांचवें नंबर पर, जबकि 95 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफे छठे स्थान पर हैं.

टॉप-10 में ये अमीर भी शामिल
टॉप-10 की लिस्ट में सातवें पायदान पर 89.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लैरी एलिसन का नाम आता है. वहीं आठवें स्थान पर 86.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ लैरी पेज अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं. सर्गेई ब्रिन संपत्ति के मामले में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी से पीछे हो गए हैं और 83.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें नंबर पर मौजूद हैं.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...