3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यUP: गाजियाबाद की सोसायटी में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने को लेकर बवाल, जमकर...

UP: गाजियाबाद की सोसायटी में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हाई राइज सोसायटी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मामला सिर्फ सोसायटी की सिक्योरिटी चेंजिंग को लेकर बहस से शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे, लाठी-डंडे और बेल्टें चलने लगीं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला गाजियाबाद की क्रॉसिंग सिटी में एक हाई राइज सोसायटी का है. थाना विजयनगर क्षेत्र के तहत आने वाली इस सोसायटी में सिक्योरिटी चेंजिंग को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव देखा गया.सोसायटी के कुछ गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की भी कोशिश की.

मामले को लेकर सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाई. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया और स्थिति पर काबू पाया गया. अभी वहां स्थिति सामान्य है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

बताया जा रहा है कि ये मामला क्रॉसिंग सिटी की महागुन सोसायटी का है. ये एक हाई राइज सोसायटी है, जहां सिक्योरिटी चेंजिंग को लेकर दो गुट आपस में बुरी तरह भिड़ गए हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...