3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यनोएडा: चलते-चलते आग का गोला बन गई कार, परिवार ने कूदकर बचाई...

नोएडा: चलते-चलते आग का गोला बन गई कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान

Published on

नोएडा,

नोएडा में एक बार फिर चलती कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. दरअसल, मामला थाना फेज-1 क्षेत्र का है. जहां गुरुवार को सेक्टर 15A के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार परिवार ने चलती कार से ही कुदकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि कार से कूदते समय दो महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया.

नोएडा पुलिस ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एक एक्सयूवी-500 कार दिल्ली निवासी वंशज गोयल चला रहे थे. वह अपना फ्लैट देखने सेक्टर 41 जा रहे थे. अचानक सेक्टर 15ए के आगे पार्क के पास शार्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लग गई. ड्राइवर वंशज गोयल सकुशल बाहर आ गए. कोई जनहानि नहीं हुई है.

बता दें कि जिस समय ये हादसा हुआ, सड़क पर करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. कार धू-धूकर जल रही थी तो ट्रैफिक सिर्फ एक लैन में ही चल रहा था. जिससे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक का संचालन कराया.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...