7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसरकार का दिवाली गिफ्ट! किसान विकास पत्र समेत इन सेविंग स्कीम्स पर...

सरकार का दिवाली गिफ्ट! किसान विकास पत्र समेत इन सेविंग स्कीम्स पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Published on

नई दिल्ली

स्मॉल सेविंग स्कीम्स में पैसा लगाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कुछ स्कीम्स में ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। सरकार ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों की घोषणा की है। दो साल के टाइम डिपॉजिट (TD) पर ब्याज दर में 0.20 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, 3 साल के टाइम डिपॉजिट पर 0.30 फीसदी का इजाफा हआ है। सीनियर सिटीजन को भी सरकार ने इस फेस्टिव सीजन में तोहफा दिया है। सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर ब्याज दर को बढ़ाकर 7.6 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा मंथली इनकम अकाउंट स्कीम और किसान विकास पत्र (KVP) पर भी ब्याज दरों को बढ़ाया गया है।

सरकारी बांड यील्ड में तेजी के चलते बढ़ी दरें
छोटी बचत योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) सहित कई स्कीम्स शामिल हैं। इन योजनाओं को पोस्ट ऑफिस स्कीम्स यानी डाकघर योजनाएं भी कहा जाता है। सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी आ रही है। इसलिए माना जा रहा था कि छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। 10 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड्स पर यील्ड अप्रैल 2022 से सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है। investing.com के मुताबिक जून से अगस्त 2022 के दौरान इसका औसत 7.31 फीसदी है।

हर तीन महीने में तय होती हैं दरें
सरकार की तरफ से स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्‍याज की हर तीन महीने में समीक्षा की जाती है। इस समीक्षा के दौरान ब्‍याज दर को बढ़ाने, घटाने या स्‍थ‍िर रखने पर फैसला क‍िया जाता है। वित्त मंत्रालय की तरफ से इन ब्याज दरों को तय क‍िया जाता है। इस बार दरें अक्‍टूबर से द‍िसंबर 2022 की त‍िमाही के ल‍िए तय हुई हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...