3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकाले रंग से ढका, रोती-बिलखती मां, पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा...

काले रंग से ढका, रोती-बिलखती मां, पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर बना दुर्गा पूजा पंडाल

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का विषय बनाया गया है। इस पंडाल में दुर्गा को मृत बच्चे की मां के तौर पर दिखाया गया है। नरकेलडांगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व सामुदायिक पूजा के आयोजक बिस्वजीत सरकार ने बताया कि पंडाल काले कपड़े से ढका जाएगा। इसमें अपने बच्चे को खोने वाली महिला को विलाप करते हुए, जबकि पृष्ठभूमि में बच्चे की खेलते हुए तस्वीर दिखाई जाएगी।

सरकार ने कहा, ‘एक ओर पूरा राज्य उत्सव मनाएगा, तो दूसरी तरफ हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार उन दिनों अपने प्रियजनों को खोने का शोक मनाएंगे।’ पिछले साल दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा में बिस्वजीत सरकार के भाई अभिजीत की मौत हो गई थी।

हिंसा को दर्शाया गया
बीजेपी नेता ने बताया कि हम उन माताओं को चित्रित करके वास्तविकता को दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं जो फिर कभी जश्न नहीं मना पाएंगी। जिस मैदान में सरस्वती ओ कालीमाता मंदिर परिषद का यह पंडाल लगाया गया है, उसे हिंसा के दौरान हुए खूनखराबे को चित्रित करने के लिए लाल रंग से रंगा गया है।

‘राज्य में खूनखराबे को खत्म करने की जरूरत’
सरकार ने कहा, ‘मेरा भाई उन लोगों में शामिल था जिन्होंने वर्ष 2020 में इस सामुदायिक पूजा की शुरुआत की थी। चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। अभिजीत के बिना समारोहों का हमारे लिए कोई मतलब नहीं है। हम सभी राजनीतिक दलों को यह संदेश देना चाहते हैं कि राज्य में खूनखराबे को खत्म करने की जरूरत है।’

‘उत्सव नहीं रखता मायने’
पंडाल का उद्घाटन भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने किया। मजूमदार ने आरोप लगाया कि यह पंडाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा की गई हिंसा और खूनखराबे के दौरान सामने आई राज्य की भयावह सच्चाई को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जिन परिवारों के सदस्यों ने अपने प्रियजनों को हिंसा में खो दिया है, उनके लिए उत्सव कोई मायने नहीं रखते।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विषय एक बीमार मानसिकता का प्रतिबिंब और दुर्गा पूजा का राजनीतिकरण करने का एक निर्लज्ज प्रयास है। टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि दुर्गा पूजा सभी के लिए एक शुभ अवसर है और इस तरह के भयावह विषयों का उपयोग केवल भाजपा की मानसिकता और बंगाली मानसिकता को समझने में उनकी असमर्थता को दर्शाता है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...