18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीति'आपस में ना उलझें विधायक, वरना एक्शन...', कांग्रेस हाईकमान ने दिखाई सख्ती

‘आपस में ना उलझें विधायक, वरना एक्शन…’, कांग्रेस हाईकमान ने दिखाई सख्ती

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के अपने नेताओं को चेतावनी दी कि वे अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें। कांग्रेस ने साफ किया कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक परामर्श जारी कर कहा है कि यह बात संज्ञान में आई है कि कुछ नेता पार्टी के आंतरिक मामलों पर और दूसरे नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक -दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया से मुलाक़ात की थी और जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उनसे माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस कार्यालय में लड़ पड़े थे पार्टी के कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में बीते 17 सितंबर को कांग्रेसी आपस में ही भिड़ पड़े थे। 17 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजय माकन सहित कई पदाधिकारी आने वाले थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही सेवादल के कार्यकर्ता आपस में लड़ पड़े। किसी बात पर विवाद होने के बाद दो नेता आपस में झगड़ने लगे। थोड़ी देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों गुथम गुत्थी हो गए। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीडियाकर्मियों भी मौजूद थे। बाद में कुछ सेवा दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करवाया।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...