7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedआलीशान जिंदगी छोड़कर झोपड़ी में रहने लगी एक्ट्रेस, मंदिर में गा रही...

आलीशान जिंदगी छोड़कर झोपड़ी में रहने लगी एक्ट्रेस, मंदिर में गा रही भजन

Published on

ग्लैमर वर्ल्ड में आना जितना आसान हैं, टिकना उतना ही मुश्किल है. इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसज ऐसी भी हैं, जिन्होंने शोहरत-दौलत पाने के बाद संन्यास ले लिया. कुछ महीने पहले टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने भी टीवी इंडस्ट्री छोड़कर संन्यास लेने का ऐलान किया. अब नुपुर शोबिज को अलविदा कह चुकी हैं और पूरी तरह प्रभु की अराधना में लग गई हैं. एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंदिर में झूमती दिखाई दे रही हैं.

भक्ति में डूबीं नुपुर
मायानगरी मुंबई में हर दिन कई लोग एक्टर-एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लेकर एंट्री लेते हैं. इनमें से कुछ का सपना साकार होता है. वहीं कुछ खाली हाथ वापस लौटे जाते हैं. नुपुर के लिये भी टीवी इंडस्ट्री में पैर जमाना बेहद मुश्किल रहा था. पर वो अपनी मेहतन और लगन के बदौलत आगे बढ़ती गईं. 27 साल तक उन्होंने टेलीविजन पर काम किया. इतने साल बाद जब नुपुर ने शोबिज को छोड़ने का मन बनाया, तो ये हर किसी के लिये शॉकिंग रहा.

नुपुर का कहना है कि मां की मौत के बाद वो संसारिक मोहमाया से ऊपर उठ चुकी हैं. उन्हें अब अपना बाकी जीवन प्रभु की साधना करके गुजारना है. नुपुर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कृष्ण मंदिर में डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये नजारा कृष्ण मंदिर का है. जहां भक्त जन कृष्ण भक्ति में लीन हैं. नुपुर बाकी भक्तों के साथ मिल कर तालियां बजा-बजा कर डांस कर रही हैं. ऐसा लग रहा है कि वो इस लम्हे जिंदगीभर के लिये यादगार बना देना चाहती हैं.

झोपड़ी के नीचे बैठी दिखीं नुपुर
नुपुर अलंकार ने वीडियो से पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी. इन फोटोज में झोपड़ी के नीचे बैठकर ध्यान लगाती दिख रही हैं. नुपुर को देख कर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये वही नुपुर हैं, जिन्हें कल तक हम टीवी पर एक्टिंग करते देखते थे. नुपुर अलंकार ने शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां, दीया और बाती हम और राजा जी जैसे कई शोज में काम किया है. टीवी के अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. नुपुर को सोनाली केबल, सांवरिया जैसी मूवीज में भी देखा गया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...