18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिराजस्थान पर फैसला पार्टी को करना है... सोनिया से मिले पायलट ने...

राजस्थान पर फैसला पार्टी को करना है… सोनिया से मिले पायलट ने दिया उड़ान भरने का संकेत

Published on

नई दिल्ली,

सियासी घमासान के बाद गुरुवार को दिल्ली में भी राजस्थान का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोनिया गांधी से माफी मांगने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 10 जनपथ पर आलाकमान से मिलने पहुंचे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने हाईकमान के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के हालिया घटनाक्रम पर फैसला कांग्रेस को लेना है। लेकिन हमारा सबका लक्ष्य राजस्थान में फिर से सरकार बनाना है। उन्होंने यह भी जाहिर किया कि उनका फोकस राजस्थान ही रहेगा। और 2023 के चुनाव में कड़ी मेहनत करके जीत हासिल करने का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि सबको मिलकर काम करने की बात कही। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पायलट के इस बयान से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है अगले दिनों में सचिन पायलट को आलाकमान से राजस्थान में खुलकर काम करने की छूट मिल सकती है।

राजस्थान में कौन होगा मुख्यमंत्री? इसी सवाल के साथ सचिन पायलट ने गुरुवार शाम को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की. लगभग 1 घंटे चली बैठक के बाद जब सचिन पायलट 10 जनपथ से बाहए आए, तो मीडिया ने उनसे यही सवाल किया, और सचिन पायलट ने अपने शालीन लहजे में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्थान है.

दरअसल सचिन पायलट की सोनिया गांधी से ये मुलाकात कई मायनों में अहम थी, क्योंकि आज सुबह में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी के साथ बैठक की थी. बाहर आकर उन्होंने जयपुर में विधायकों के आचरण और व्यवहार के लिए सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही. वहीं बोला कि अब आलाकमान ही कोई फैसला लेंगी. उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया है.

‘अपनी भावनांए उनको बता दीं’
सचिन पायलट भी जब सोनिया गांधी से मिलकर बाहर आए तो उन्होंने कहा- हमने पार्टी की अध्यक्ष और अन्य नेताओं से बात की है.उन्होंने हमारी सारी बातों को सुना. हमने उन्हें अपनी भावनाएं बता दी हैं. मैं पहले भी कहता रहा हूं कि हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव हम मिलकर लड़ें. हमें यकीन है कि हम राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे. मेरी पहली प्राथमिकता राजस्थान है. राजस्थान के संदर्भ में जो भी निर्णय होगा वो पार्टी प्रेसिडेंट लेंगी.

सोनिया से पायलट को मिला आश्वासन
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सचिन पायलट को सोनिया गांधी से विशिष्ट आश्वासन मिला है. सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही है. अगर ये कहा जाए कि राजस्थान में चुनाव तक अशोक गहलोत सीएम बने रहेंगे, तो संभव है कि परिस्थितियां तत्काल ना बदलें, लेकिन चुनाव के पहले बदल सकती हैं. सचिन पायलट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत से खुश हैं. यानी राजस्थान का सीएम कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस फिलहाल बरकरार है.

अब फैसला आलाकमान का
अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान को लेकर पार्टी आलाकमान के फैसला लेने की बात कही है. वहीं अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से बाहर रहने की बात कहकर, एक तरह से अभी सीएम पद पर बने रहने की संभावना जता दी है. जबकि सचिन पायलट ने 2023 में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही है.

अब राजस्थान में सीएम कौन होगा, इसका फैसला दोनों नेताओं ने पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री ने इसे और रोचक बना दिया है. राजस्थान के पूरे घटनाक्रम के बाद सोनिया गांधी से अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात और उसके बाद उनके बयान, सियासी संकट में पार्टी को एकजुट दिखाने की कवायद भी लगती है.

राजस्थान में जब बदले समीकरण
अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच रविवार को जयपुर में विधायकों की बैठक बुलाई गई थी. इसमें राज्य के अगले सीएम का नाम तय होना था. इस बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था, लेकिन वहां गहलोत गुट के विधायकों ने सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने का खुलकर विरोध किया था. इसके बाद बड़ी संख्या में गहलोत गुट के विधायकों ने अपने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी. इस तरह राजस्थान का सियासी संकट कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बन गया था. उसके बाद ही अशोक गहलोत को दिल्ली तलब किया गया था.

 

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...