4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए तीसरे वंदे भारत ट्रेन का...

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए तीसरे वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल और इसकी खासियत

Published on

गांधीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां देश के तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई जाएगी। यूं तो देश में दो वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है। लेकिन, तीसरी वंदे भारत ट्रेन की खासियत ही कुछ अलग है।

यूं तो देश में लक्जरी इंटरसिटी ट्रेन ट्रेवल के लिए पहले से ही शताब्दी एक्सप्रेस चल रही है। लेकिन वंदे भारत में आरामदायक और उन्नत रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। इसकी झलक आप नीचे लगाए गए ग्राफिक से ले सकते हैं।

पहले से अधिक सुरक्षित
नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप रहेगा। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।

दो वंदे भारत उत्तर भारत में
अहमदाबाद से मुंबई के बीच आज शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन कोई पहली ट्रेन नहीं है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। अभी जो दो अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में यात्रा करने वालो पैसेंजर इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

मुंबई अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का ये है टाइम टेबल
अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली 20901 वंदे भारत एसप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 06.10 बजे रवाना हो कर सुह 08.50 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 10.20 बड़ौदा जबकि 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। दिन में 12.40 बजे यह अपने फाइनल डेस्टिनेशन मतलब गांधीनगर कैपिटल पहुंच जाएगी।

अहमदाबाद मुंबई वंदे भारत ट्रेन का यह है टाइम टेबल
20902 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह हर रोज गांधीनगर कैपिटल से दिन में 14.05 बजे रवाना हो कर 14.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह शाम में 16.00 बजे बड़ौदा पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 17.40 बजे सूरत और रात में 20.35 बजे मुुंबई सेंट्रेल पहुंच जाएगी।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...