10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमुझे यूनियन ने कहा था केजरीवाल को घर बुलाने को... मोदी के...

मुझे यूनियन ने कहा था केजरीवाल को घर बुलाने को… मोदी के ‘आशिक’ ऑटोवाले ने बताई पूरी कहानी

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने घर पर डिनर कराने वाले विक्रम दंतानी इस वक्त सुर्खियों में हैं। विक्रम दंतानी अहमदाबाद में शुक्रवार को हुई पीएम मोदी की रैली में शामिल हुए। वह अब खुद को मोदी का आशिक बताते हुए कह रहे हैं कि उन्हें यूनियन की तरफ से कहा गया था केजरीवाल को घर पर बुलाकर खाना खिलाने को। विक्रम दंतानी ने कहा कि गुजरात का नियम है कि कोई भी मेहमान आता है तो उसका आदर करके खाना खिलाते हैं।

एक न्यूज चैनल को दी गई बाइट में विक्रम दंतानी ने डिनर वाले किस्से पर कहा, ‘उस दिन जो रंग मुझे चढ़ाया गया था, वह रंग मेरा था नहीं। मुझे यूनियन की जो मीटिंग रखी गई थी, उसमें बुलाया गया था। वहां कहा गया था कि मुझे उन्हें घर पर आमंत्रित करना है तो मैंने वही किया। गुजरात का नियम है कि कोई मेहमान आता है तो उसका आदर करके, खाना खिलाकर, जमालकर भेज देते हैं। मैंने भी वही किया। मैं केजरीवाल साहब को आमंत्रित किया, उन्हें लेने भी गया, उन्हें अपने घर पर खाना खिलाया और खाना खाकर वह चले भी गए।’

‘पंजाब का वीडियो दिखाया गया था’
विक्रम ने आगे कहा, ‘मैंने उस दिन भी कहा कि हमारे बीच कुछ पॉलिटिकल बात नहीं हुई।’ विक्रम ने कहा कि ‘यूनियन की मीटिंग में उन्हें बोला गया था कि केजरीवाल साहब आ रहे हैं और मुझे उन्हें आमंत्रित करना है। तो मैंने पंजाब का वीडियो देखकर उन्हें निमंत्रण दिया।’

केजरीवाल जिस दिन विक्रम के घर पर आए थे, उस दिन विक्रम ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर की वर्दी पहन रखी थी। इस पर विक्रम ने कहा, ‘मैं वर्दी नहीं पहनता हूं, सिंपल कपड़ों में ही रहता हूं। उस दिन मुझे कहा गया था कि यूनियन वालों की बहुत बड़ी मीटिंग है इसलिए सबको वर्दी में आना है।’

बीजेपी ने बताया था पब्लिसिटी स्टंट
सितंबर महीने में ही जब केजरीवाल अहमदाबाद के इस ऑटो चालक के घर खाना खाने गए थे तो काफी ड्रामा देखने को मिला था। केजरीवाल की सुरक्षा और प्रोटोकाल को लेकर पुलिस के अधिकारियों से बहस भी हुई थी। तब बीजेपी ने ऑटो चालक के घर खाना खाने को स्क्रिप्टेड प्लान बताया था। बीजेपी ने केजरीवाल के डिनर को स्टंट करार दिया गया था, लेकिन दो हफ्ते में ही विक्रम ने अपने सुर बदल लिए हैं।

विक्रम कहते हैं, ‘आज मैं मेरी खुद की मर्जी से मोदी की रैली में आया हूं। मैं बहुत बड़ा आशिक रहा हूं मोदी जी का। जबसे वोट देना सीखा तो बीजेपी को ही वोट गया और किसी पार्टी को वोट नहीं किया।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...