10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'नीतीश की फितरत ही धोखा देना' सुशील मोदी ने बताया तेजस्वी के...

‘नीतीश की फितरत ही धोखा देना’ सुशील मोदी ने बताया तेजस्वी के CM बनने का फॉर्मूला

Published on

पटना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को तेजस्वी को सीएम बनाने का फॉर्मूला बताया है। जगदानन्द सिंह के बयान ‘नीतीश कुमार, तेजस्वी को गद्दी सौंपेंगे…’ पर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी कभी नहीं छोड़ेंगे। हां ये हो सकता है कि लालू यादव, जदयू के चार-पांच विधायकों को तोड़कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें। लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी कभी नहीं छोड़ेंगे।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उनमें यह समझौता हो गया है। तेजस्वी को गद्दी नीतीश कुमार सौपेंगे और और खुद दिल्ली की राजनीति करेंगे। लेकिन नीतीश कुमार की फितरत ही धोखा देने की है। नीतीश कुमार लगातार लोगों को धोखा देते रहे हैं। पहले मांझी को धोखा दिया, फिर लालू प्रसाद यादव को दो बार धोखा दिया। उन्होंने बीजेपी को भी धोखा दिया। लगातार जनादेश का अपमान किया है। उनकी फितरत ही धोखा देने की है और वह फिर से पलटी मारेंगे।

मुख्यमंत्री की कुर्सी कभी नहीं छोड़ेंगे नीतीश: सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी कभी नहीं छोड़ेंगे और दिल्ली जाकर क्या करेंगे, वहां प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। वहां कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सुशील मोदी ने कहा कि ये हो सकता है कि लालू यादव ही जदयू के 4-5 विधायकों को तोड़कर तेजस्वी को सीएम बना दें।

बढ़ते अपराध को लेकर सुशील मोदी ने फिर साधा सीएम नीतीश पर निशाना
वहीं बिहार में बढ़ते हुए अपराध को लेकर सुशील मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा कि एनटीपीसी जो सरकार का उपक्रम है, उसके अंदर घुसकर अपराधी फायरिंग करते हैं और लोगों की हत्या करते हैं। इन्वेस्टर मीट राजधानी में हो रहा है, जबकि उसके बगल में ही अपराधी तांडव करते हैं, इसका पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...