13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यसाड़ी में अच्छी लगती हो', गलत इरादे से लेडी टीचर के पीछे...

साड़ी में अच्छी लगती हो’, गलत इरादे से लेडी टीचर के पीछे पड़ा प्रिंसिपल

Published on

भरतपुर,

भरतपुर जिले में एक महिला टीचर से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल का ही प्रिंसिपल गलत इरादे से टीचर के पीछे पड़ा हुआ है. प्रिंसिपल ने एक दिन उसके साथ जबरदस्ती फोटो खींचकर वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

यह मामला रूपवास कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. जहां तैनात टीचर ने उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास को लिखित में शिकायत देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल अमर दयाल पर आरोप लगाया है.

महिला टीचर ने लिखा है, ”मैं 17 वर्षों से अध्यापिका के पद पर तैनात हूं. मेरे स्कूल के प्राचार्य मेरे पीछे पड़े हुए हैं. वह गलत इरादा रखते हुए मेरे साथ गलत हरकत करते हैं और कहते हैं कि साड़ी में तुम बहुत सुंदर लगती हो, इसलिए मैं तुम्हारे साथ फोटो लेना चाहता हूं. प्राचार्य की इन हरकतों से मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं.”

उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास राजीव शर्मा ने कहा, सरकारी स्कूलों में अध्यापिका के साथ शारीरिक उत्पीड़न के कई मामले जिले में सामने आए हैं. यदि स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने वाले अध्यापक ही ऐसा कार्य करेंगे तो फिर बच्चों पर क्या असर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की एक अध्यापिका ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पेश की है. इस संबंध में शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है. एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें महिला सदस्य भी होगी जो इस पूरे मामले की जांच करेगी.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...