13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य10वीं के बच्चों को गणित पढ़ाता है कक्षा 3 का छात्र, लोग...

10वीं के बच्चों को गणित पढ़ाता है कक्षा 3 का छात्र, लोग बुलाते हैं ‘छोटे खान सर’

Published on

पटना

बिहार के खान सर को आज ज्यादातर लोग जानते हैं। खान सर राजधानी पटना में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनके यूट्यूब पर आने वाले वीडियो को तैयारी करने वाले छात्र काफी पसंद करते हैं। खान सर सामान्य अध्ययन (जीएस) सब्जेक्ट को सरल शब्दों में समझाते हैं। इससे खान की पॉपुलेरिटरी तेजी से बढ़ी है। इस बीच पटना से एक और ‘खान सर’ सामने आए हैं, जो 10वीं क्लास के बच्चों के गणित पढ़ाते हैं। लेकिन खुद तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। बच्चे के गणित के ज्ञान को देखते हुए आसपास के लोग बच्चे को ‘छोटे खान सर’ कहकर बुलाने लगे हैं।

यह ‘छोटे खान सर’ हैं पटना जिले के मसौढ़ी स्थित चपोर गांव में कक्षा-3 के छात्र बॉबी राज। बॉबी राज को दसवीं कक्षा तक के गणित का सिलेबस न सिर्फ मुंह जुबानी याद है बल्कि अपने से बड़े बच्चों को गणित भी पढ़ाता है। बॉबी राज ने पढ़ाने की कला अपने पिता से सीखी है, जो शिक्षक हैं। बॉबी राज को बच्चों के सरल तरीके से गणित के फॉर्मूले समझाते जो देखता है वो दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो जाता है।

घर के स्कूल में ही बच्चों को पढ़ता है बॉबी राज
बॉबी की मां चंद्रप्रभा ने बताया कि कोरोना की वजह से पिछले साल घर में ही स्कूल खोला। इसमें आसपास के बच्चे पढ़ते हैं। यहां शुरू से कक्षा 10 तक की पढ़ाई होती है। पढ़ाने के लिए टीचर भी कम हैं। सीनियर क्लास से बच्चे जूनियर बच्चों के पढ़ाते हैं। यहां फीस न के बराबर रखी गई है। इसी में बॉबी राज भी पढ़ता है।

गणित अच्छा लगता है: बॉबी राज
चंद्रप्रभा ने बताया कि उनके बेटे को गणित का पूरा कोर्स जुबानी याद है। किसी भी चैप्टर के सवाल का आसानी से दे देता है। बॉबी राज ने बताया कि उसे गणित पढ़ना अच्छा लगता है। उसे घर पर मां-बाप और बहनें पढ़ाती हैं। खान सर, उसके आदर्श हैं और वो गणित में अपना नाम बनाना चाहता है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...