13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमां का हो रहा था अंतिम संस्कार, गम में बेटे ने लगा...

मां का हो रहा था अंतिम संस्कार, गम में बेटे ने लगा दी गंगा में छलांग, बचाने उतरे भाई और 2 भतीजे, दोनों लापता

Published on

उन्नाव

यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार को मां की अंत्येष्टि के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा में कूद गए। सभी को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और नाविकों ने दो लोगों को बचा लिया लेकिन दो लोग गहरे पानी में चले जाने के कारण लापता हो गए। लापता लोगों की गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है।

मां की अंतिम क्रिया के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव रूरी सादीपुर निवासी 70 वर्षीय एक महिला की बीमारी के चलते गुरुवार को मौत हो गई थी। परिजनों को इसकी सूचना दी गई के जो दूर दराज घरवाले रहते हो वह आ सकें इसके लिए अंतिम क्रिया एक दिन के लिए टाल दी गई। शुक्रवार की दोपहर यह सभी अंतिम क्रिया करने के लिए नानामऊ गंगा घाट पहुंचे थे।

मां की मौत से दुखी बेटे ने गंगा में लगा दी छलांग
शव को आग देने के बाद सभी लोग शोक में थे इसी बीच मृतका का एक बेटा मिंटू मां की मौत से दुखी होकर गंगा में कूद गया। भाई को डूबता देख दूसरे भाई कमलेश ने भाई को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी।

पिता और चाचा बचाए गए लेकिन दो भतीजे गए डूब
बताते है की दोनों भाई मिंटू और कमलेश किसी तरह किनारे आ रहे थे ऐसे में अपने चाचा और पिता को सहारा देने के लिए कमलेश के दो बेटे राकेश व आकाश ने भी पानी में छलांग लगा दी इस बीच किसी तरह युवकों के पिता व चाचा को स्थानीय लोग और नाविकों ने सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन कमलेश के दोनों बेट गहरे पानी में चले जाने के कारण लापता हो गए। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के लापता युवकों की खोजबीन करा रही है । घटना की पुष्टि सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने की है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...