13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने आए थे जैश...

जम्मू-कश्मीर में सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने आए थे जैश आतंकी… एसएसपी का खुलासा

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर हुए। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानीय आतंकी सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने आए थे। बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह पट्टन के येदिपोरा इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया।

एसएसपी ने कहा, ‘तलाशी के दौरान, आतंकवादियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया और मुठभेड़ आरंभ हो गई। अभियान लंबा चला और सुबह तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।’ भट ने कहा कि आतंकवादी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे जिसका गुरुवार को पट्टन के हैदरबेग में समापन हुआ।

युवाओं को बहकाने का था मिशन
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सूचना मिली थी कि वे (आतंकी) यहां सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने के लिए आए थे और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को बहकाने व रैली को असफल करने की साजिश रच रहे थे लेकिन हमने उनकी साजिश विफल कर दी।’ उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एकेएस-74यू राइफल, तीन मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन और दो गोलियां बरामद की हैं।


भट ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। हालांकि, कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक और आतंकवादी मारा गया (कुल दो मारे जा चुके हैं। ये दोनों आतंकवादी जैश से नाता रखते थे। तलाशी अभियान अब भी जारी है..।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...